*"पूरे विश्व के अस्सी प्रतिशत से ज्यादा लोगों के ऊपर जीव हत्या का पाप लदा हुआ है..."*

*जयगुरुदेव*
*सन्देश / दिनांक 25.12.2021*

*सतसंग स्थलः आश्रम उज्जैन, मध्यप्रदेश*
*सतसंग दिनांक: 12.नवम्बर.2020*

*"पूरे विश्व के अस्सी प्रतिशत से ज्यादा लोगों के ऊपर जीव हत्या का पाप लदा हुआ है..."*
*- बाबा उमाकान्त जी महाराज*

कर्मों की गति के गहन दर्शन को सरल शब्दों में समझाने वाले, लोगों द्वारा प्रकृति के विधान के बर खिलाफ जाने-अनजाने में हो रहे कर्मों से सबको आगाह करने वाले और उसकी सजा से बचने के उपाय बता कर सबकी रक्षा करने वाले,

इस समय के पूरे त्रिकालदर्शी संत सतगुरु *बाबा उमाकान्त जी महाराज* ने 12 नवंबर 2020 को उज्जैन आश्रम में दिए व यूट्यूब चैनल जयगुरुदेव यूकेएम *(Jaigurudevukm)* पर प्रसारित संदेश में बताया कि,
इस समय पर घोर कलयुग चल रहा है। इस समय पूरे विश्व में अस्सी परसेंट से ऊपर लोगों पर जीव हत्या का पाप लदा हुआ है।

*"कर्मों की गति बड़ा गहन विषय है, सब पाप के भागीदार हो रहे हैं..."*
अच्छा-बुरा कर्म करने पर कहते हैं कि पुण्य और पाप लगता है। जैसे यहां की धाराएं, कानून बना हुआ है। जो हत्या करता, बंदूक देता, योजना बनाता है, सबको सजा मिलती है।
इसी तरह से सब लोग इस सजा के भागी हो जा रहे हैं चाहे जान में हो रहे या अनजान में और मरवाने वाले के साथ में रहने वाला भी कानून के दायरे में आ जाता है।
यह बड़ा गहन विषय है, इसको समझने की जरूरत है। जीवों को जो मारता, काटता, लाता है। जो खाता, खिलाता, उसका साथ करता, उससे जुड़ा हुआ है। जिसके बर्तन में मांस पकाया गया, सब हत्या के भागीदार बन जाते हैं।

*"मांस खाने, शराब पीने से लोगों की नीयत खराब हो गई और गलत काम करने लगे हैं..."*
मांस खाना बहुत बड़ा पाप बताया गया है। बहुत से अज्ञानी डॉक्टर हैं, कहते हैं कि अंडा खाओगे तो ताकत आ जाएगी।
शरीर तो सूखी रोटी, सादा खाना, शाकाहारी भोजन से भी चलता रहता है। उससे भी ताकत आती है। जब इससे ज्यादा ताकत आने लगती है तब मन विषयों की तरफ ले जाता है।

मांस जब खाने लगे, मांस गलने में जब दिक्कत हुई क्योंकि मांस जल्दी घुलता नहीं है। शराब में ऐसी चीज रहती है कि पेट में पड़ी हुई चीज को जल्दी घुला देती है तो मांस को गलाने के लिए शराब पीने लगे तो बुद्धि खराब हो गई।
मांस खाने से शरीर को जो भी ताकत मिली, बुद्धि खराब हुई तो आदमी ने अपनी नीयत को खराब कर दिया। दूसरों की औरतों, बाजार की औरतों की तरफ नजर चली गई।

*"जो काम वासना वश बच्चे पैदा करते हैं उनके बच्चे व्यभिचारी प्रवृत्ति के पैदा होते हैं ..."*
जो ऐसा भाव रखते हैं कि अच्छी संतान पैदा हो जाए जैसा ध्रुव, भरत, प्रहलाद, राम, रहीम, मोहम्मद, कृष्ण, भगत सिंह, चंद्रशेखर, अशफाक उल्ला खां, महात्मा गांधी जैसा पैदा हो जाए तो जिसके भाव जैसे रहते हैं, उसी तरह के बच्चे पैदा होते हैं।
जो काम वासना वश बच्चे को पैदा करते हैं उनके बच्चे उसी तरह से व्यभिचारी प्रवृत्ति के पैदा होते हैं।

*"मनुष्य पशुओं से भी नीच प्रवृत्ति में चला गया है...*
*ऐसे में धर्म कर्म लोगों कि कैसे समझ में आ सकता है?*
मनुष्य पशुओं से भी बदतर हो गया, पशुओं से भी नीच प्रवृत्ति में चला गया है। ऐसे समय में अध्यात्म और धर्म कर्म लोगों के समझ में कैसे आ सकता है?

वह तो बस वही पसंद करेंगे, भगवान का नाम ले लो, बाहरी पूजा-पाठ कर लो। घर में केवल दो एक लोग हैं जिनके पुण्य-प्रताप से घर चल रहा है। बाकी कुछ नहीं।
ऐसे अगर देखा जाए तो बहुत ही वातावरण खराब हो रहा है। ऐसे समय में अगर लोगों का खान-पान, चाल-चलन नहीं सुधरा तो ये न देवता को, न भगवान को समझ सकते हैं।

*ये धरती पर भार रूप में जैसे पशु-पक्षी चलते हैं, मर जाते हैं, चले जाते हैं तो ऐसे ही मनुष्य भी इसी तरह से रह जाएंगे।*


Jaigurudev-baba-umakantji-Maharaj


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ