जयगुरुदेव*सन्देश / दिनांक 24.11.2021*
*सतसंग स्थलः रामलीला मैदान, नई दिल्ली, भारत*
*सतसंग दिनांक: 20.अक्तूबर.2019, अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी सम्मेलन*
*"शराब और मांस के कारण भारत भूमि पर कहीं महाभारत, राम-रावण जैसे युद्ध की नौबत न आ जाए..."*
*- बाबा उमाकान्त जी महाराज*
देश विदेश में शाकाहारी, सदाचारी और नशामुक्ति के अभियान को प्रसारित करने वाले उज्जैन, मध्यप्रदेश के परम पूज्य संत *बाबा उमाकान्त जी महाराज* ने 20 अक्टूबर 2019 को अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी सम्मेलन, रामलीला मैदान, नई दिल्ली, भारत में दिए व यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम *(jaigurudevukm)* पर प्रसारित सन्देश में बताया कि,
जब तक विचार भावनाएं नहीं बदली जाएंगे, नैतिक शिक्षा नहीं लाई जाएगी, खान-पान लोगों का दुरुस्त नहीं किया जाएगा तब तक खुशहाली नहीं आ सकती है।
*अभी आप लोगों ने शाकाहारी समागम में, गोष्ठी में निश्चित किया कि शाकाहारिता आनी चाहिए, शाकाहारी और नशा मुक्त लोगों को बनना चाहिए।*
*शाकाहारी बनो और बनाओ, हमारा पूरा समर्थन है।*
हमारे पास तो नेता, अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी, मजदूर हर तरह के लोग आते हैं। आप इतनी भारी संख्या में हर वर्ग से लोग आये हो, अपने जो निर्णय लिया है इसका फैलाव होना चाहिए।
*तो हम भी इस बात का समर्थन करते हैं कि शाकाहारी लोगों को बनाया जाए, शाकाहारी का विस्तार किया जाए।*
*रावण के विनाश का कारण शराब, मांस, परनारी को गलत नजर देखना था।*
मांसाहार से बुद्धि खराब होती है। रावण मांसाहारी
था। उत्तम कुल पुलस्य ऋषि का नाती, शिव बिरंचि पूजै भव भाती, सोने की लंका थी। चार वेद, छह शास्त्र, अठ्ठारह पुराण का जानकार था।
लेकिन तीन बुराई थीं। मांस खाता, शराब पीता, बुद्धि खराब होती थी और दूसरे की औरत को गलत नजर देखता था। इन्ही तीन बुराईयों ने उसका सर्वनाश कर दिया।
*एक लाख पूत सवा लाख नाती। ता रावण घर दिया ना बाती।।*
तो ऐसा काम नहीं होना चाहिए जिससे नाश हो, प्रकृति के नियम के खिलाफ काम हो। ऐसे नशे का सेवन नहीं करना चाहिए जिससे बुद्धि खराब हो जाए, मां बहन बेटी की पहचान खत्म हो जाए।
*शराबी को न चाची, न बुआ, न अपनी लड़की दिखाई पड़ती है शराब के नशे में।*
*इस भारत भूमि में जब-जब मां, बहन, बेटी की पहचान खत्म हुई तब महाभारत, रावण-राम का युद्ध हुआ। कहीं ऐसी नौबत न आ जाए?*
यह भारत भूमि है। यहां मां बहन बेटी की पहचान जब खत्म हुई, महाभारत हुआ, राम-रावण युद्ध हुआ। ऐसी नौबत न आ जाए इसलिए इस तरह की व्यवस्था को लानी है।
*हर वर्ग के लोग यहां हो, अपने-अपने स्तर से देश की व्यवस्था में सहयोग करो।*
*पूरे भारत में शराबबंदी देश के लिए बहुत हितकारी है।*
आप देखिए! कितना हिम्मत किया बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने। एकदम से शराब बंद कर दिया जबकि वहां कोई गांव ऐसा नहीं है की जहां शराब न बनता रहा हो।
पहले कोई ध्यान नहीं दिया क्योंकि इसी का फायदा बहुत लोग उठा लेते हैं। शराबी को शराब पिला कर के और उसकी बुद्धि को अपने बस में कर लेते हैं।
तो बुद्धि उनके खराब हो जाती है और बच्चे भूखे रह जाते हैं। आप समझो! यह चीजें जहां रहती हैं तो वहां गंदगी फैलती है तो उसका असर पड़ता ही पड़ता है। लेकिन उन्होंने हिम्मत किया और एकदम से बंद कर दिया। कुछ नहीं हुआ।
*लोग कहते थे कि मर जाएंगे, मिट जाएंगे, ऐसा कर देंगे, वैसा कर देंगे, इसलिए हिम्मत की जरूरत होती है।*
*जिस गाय को माता कहो, दूध पियो, उसका मांस मत खाओ।*
जिसका दूध पियो, जिसको माता कहो, उसका मांस मत खाओ। यह गऊ माता, धरती माता और अपनी माता, ये माता है। जिसको माता कहो उसी तरह से उसका व्यवहार करो।
लेकिन आप इतने नेता, अधिकारी यहां पर आए हुए हैं, आपसे मैं प्रार्थना करना चाहता हूं आप इन बातों को ऊपरी स्तर तक पहुँचाये और अच्छे काम के लिए वह मालिक मददगार है।
*अच्छा काम करोगे तो नाम हो जाएगा। अच्छा काम करने वाले का नाम होता है।*
*आप सभी बुद्धिजीवी लोग हमारी प्रार्थना को ऊपर तक पहुंचा दो।*
यह जो हमारे नेता कहलाते हैं, मंत्री, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति आदि के पास बैठने वाले आप एम.एल.ए. गण, बड़े जज जिनके पास सबको झुकना पड़ता है, ऐसे लोग जब आप यहां मौजूद हो तो आप लोगों से मेरा निवेदन, प्रार्थना है कि आप अपने स्तर से उन लोगों तक इन बातों को पहुँचाओ।
*आप लोग अगर अपने स्तर से करें तो आपकी बातों को वे लोग गौर करेंगे। आप जो गणमान्य विशिष्ट लोग हो, कम से कम शाकाहार पर तो बोलिए। मैं प्रार्थना करूंगा कि इन बातों को उन तक पहुंचाईये।*
जयगुरुदेव
 |
Sant-satguruji |
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev