आज लोगों को राम कृष्ण और हुजूर मोहम्मद साहब के आदर्शों को अपनाना चाहिये -बाबा उमाकान्त जी महाराज

*जयगुरुदेव*
प्रेस नोट
नई दिल्ली

*आज लोगों को राम कृष्ण और हुजूर मोहम्मद साहब के आदर्शों को अपनाना चाहिये -बाबा उमाकान्त जी महाराज*

मानव जीवन क्यों मिला, इसका असल उद्देश्य क्या है- इसकी शिक्षा देने वाले उज्जैन के पूज्य संत बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 19 अक्टूबर 2019 को रामलीला मैदान, नई दिल्ली से देश दुनिया के लोगों को संदेश देते हुए बताया कि जब वह महापुरुष जब इस धरती पर आते हैं तो जल्दी लोग पहचान नहीं पाते हैं।

*महापुरुषों के आदर्शों पर चलने को ही कहते हैं भक्ति*

काम करने के लिए औतारी शक्तियां ही आई। जल्दी राम को लोगों ने नहीं पहचाना। जंगल जाते समय कहा उन्होंने कि धर्म की स्थापना के लिए मैं जा रहा हूं। मेरा साथ दे दो। जितने भी पढ़े लिखे लोग, ज्योतिष, विद्वान राम का साथ नहीं दिए। क्योंकि उनको काम करना था इसलिए बंदर और भालूओं को उन्होंने इकट्ठा किया और गुरु के शरण में रहकर के जो विद्या सीखी थी, रिद्धि सिद्धि की प्राप्ति की थी, वही उनमें भर दिया। वही उन्हीं के द्वारा धर्म की स्थापना करके जब लौट कर के आए और व्यवस्था राज्य की सही कर दिया। एक प्रजा के कहने पर अपनी सती जैसी सीता पत्नी को घर से निकाल दिया। तब उनको राजा राम के बजाय भगवान राम कहने लग गए। जब पिता के आदेश पर राजगद्दी पर ठोकर मारा और जंगल जाने के लिए तैयार हुए हैं तब मर्यादा पुरुषोत्तम राम उनका नाम पड़ा कि पिता के आदेश का पालन किया। इस आदर्श को अपनाना चाहिए लोगों को। राम की मूर्ति की पूजा करलो और रामलीला करलो, राम पर मरने-मिटने के लिए तैयार हो जाओ- इसको भक्ति नहीं कहते, भक्ति उसको कहते हैं जो उनके आदर्शो पर चले।

*आज मां बाप को घर से बाहर निकाल दे रहे हैं, एक राम थे जो पिता के आदेश पर चले गये थे जंगल*

आज देखो अपने मां-बाप को लोग घर से बाहर निकाल दे रहे हैं। वह पिता के आदेश पर देखो राजगद्दी पर ठोकर मार दिए थे। तो यह अनुकरण करना चाहिए, सीख लेनी चाहिए जितने भी राम के भक्त हो। लेकिन अगर सीख ना लो तो भक्ति नहीं कहीं जाएगी।
 
*आज जो भाई-भाई के खून के हो रहे हैं प्यासे, एक लक्ष्मण थे जो भाई के प्रेम में चले गये थे जंगल*

इस वक्त पर भाई-भाई के खून का प्यासा हो रहा। और देखो एक लक्ष्मण भाई थे जो राम के लिए जंगल चले गए थे तो इनका अनुकरण करना चाहिए।

*आज माताओं और बहनों को सीता माता का अनुकरण करना चाहिये*

सीता को माता कहते हैं। अगर चाहते हनुमान जी अशोक वाटिका से, सीता को ऐसे हथेली पर बैठा कर ले करके चले आते लेकिन सीता मां आई नहीं उनके साथ।

*एकइ धर्म एक ब्रत नेमा।* 
*कायँ बचन मन पति पद प्रेमा*

सीता माता अपने पति के अलावा और किसी को कुछ समझती नहीं थी। उन्होंने सोचा अगर मेरे से उनको प्रेम होगा तो आकर मुझको ले जाएंगे।
अब आप उनके नाम पर रामलीला करो, रासलीला करो, उनके नाम पर मरो-मिटो तो यह क्या है? यह बुद्धिमानी नहीं है। पहचानो। उनकी पहचान तभी होगी जब उनके आदर्शों पर चलोगे।

*तकलीफ तो इस बात की है कि मौके पर महापुरुषों को किसी ने पहचाना नहीं*

तकलीफ की बात यही रही, मौके पर उनको लोगों ने  पहचाना नहीं, कृष्ण को लोगों ने पहचाना नहीं। बराबर जितने भी महापुरुष हैं, सब लोगों ने समझाया और बताया। पहले यही कहते हैं। मान जाओ, मान जाओ नहीं तो कुदरत सजा दे देगी। कुदरत के खिलाफ काम मत करो। प्रकृति के प्रतिकूल काम मत करो। जब लोग नहीं मानते हैं और सजा मिलने लगती है तब फिर उनको पुकारते हैं और तब तक फिर देर हो जाती है।
ऐसे कृष्ण ने भी समझाया। दे दो, इनका हक होता है, हक मत छीनो। अरे कौरवों, पांडु का भी कुछ हक होता है। लेकिन उन्होंने कहा कि वे सुई के नोंक के बराबर भी जमीन नहीं देंगे तो देखो 18 दिन में क्या हुआ? 11 अक्षुणि सेना खत्म हो गई।

*हुजूर मोहम्मद साहबजी ने कभी नही सिखाया कि किसी को जान से मार दो, हिंसा हत्या करो*

यही हुजूर मोहम्मद साहब थे। हुजूर मोहम्मद साहब को भी लोगों ने नहीं पहचाना। दर-बदर ठोकरें खानी पड़ी, बकरियां चरानी पड़ी। मक्का से मदीना भागना पड़ा। अब तो उनके लिए रोना-धोना हो रहा है। उनके नाम पर मरना मिटना हो रहा है। यह कभी भी मोहम्मद साहब जी ने नहीं सिखाया, यह कभी भी राम और कृष्ण ने नहीं सिखाया कि किसी की जान मार दो, हिंसा-हत्या करो। कभी भी नहीं सिखाया। सब दयावान थे।
लड़का गलती करता है तो कान ऐठ देते हैं। लेकिन लड़के का गर्दन नहीं काटते हैं, कान नहीं काट देते हैं। अब तो लोगों ने तो यह सोच लिया कि उनके नाम पर काट देंगे, मार देंगे तो सजा मिल जाएगी। इसलिए ऐसा कभी मत करना। महापुरुष जब आते हैं जल्दी लोग नहीं पहचान पाते। जब चले जाते हैं तब रामलीला, रासलीला करते हैं, मंदिर और मस्जिद बनाते हैं।

*मूर्ति और फ़ोटो की पूजा करके कोई पार नहीं हो सकता*

उनके नाम पर किसी की सोच अगर यह बन जाए कि इनकी मूर्ति बना करके, हम पूजा करके पार हो जाएंगे या इनका रूप कोई आदमी बना लिया, उसका फोटो खींच लिया, कैलेंडर बन कर गया उसकी पूजा करके हम पार हो जाएंगे तो यह तो हमारे समझ में नहीं आ रहा है।

।।जयगुरुदेव।।
- परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज आश्रम उज्जैन  ( म.प्र ) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ