बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के हस्तलिपि सन्देश- 6

◊ प्रेमियों को उपदेश 

सत्संगी प्रेमी!  नामदान अमोलक है
गुरुकृपा द्वारा मिलता है। सच्चा नाम धुनात्मक गुरु से ही मिलेगा। सच्चे नामधन को पाकर सुरत अपने देश में नामडोर पकड़ कर चढ़ती है। धीरे-धीरे अभ्यास करने से अन्तःकरण का मैल कटता है। अन्दरूनी ताकत धीरे धीरे सहन होती है।

एक बार ऊपर से ताकत व आनन्द गुरु छोड़ दें तो आनन्द पाकर साधक मस्त हो जाएगा।
घर के कामों की लापरवाही करेगा। इसलिए गुरु अन्दरूनी नामधन का नशा साधक को धीरे धीरे चढ़ाते हैं कि नशा हजम हो जावे। घर के काम काज का भी नुकसान न हो और साधक भजन में लगा रहे। 
गुरु से पूरी प्रीत करनी पड़ेगी। एक क्षण मात्र गुरु को मत छोड़ो।



◆ सतयुग आयेगा 

जनता पार्टी जनता की है
कुछ लोग चाहते हैं जनता अपनी पार्टी के बदनाम हो जावे।
बाबा जयगुरुदेव ने कहा आप लोग धीरज रखो।
33 करोड़ देवता प्रसन्न हुए हैं जनता के लिए 25-12-77 से 05-01-78 तक
सतयुग आगमन साकेत महायज्ञ में  जो अहमदाबाद साबरमती में हुआ है।
एक हजार कानून देवताओं ने पास किया है। विदेश का कर्ज देवता माफ करवायेंगे,
बड़े-बड़े राष्ट्रपतियों के मस्तक पर बैठेंगे। काम देवताओं का हो रहा। सतयुग आयेगा।


◈ सतयुग आगमन 

सम्पूर्ण देश में कुछ ही वर्षों में ढिंढोरा पूरा हो जायेगा।
अच्छाई बुराई को सुनो बुराई को छोड़ो अच्छाई पर चलो
नही तो खुदा का लम्बा एक सोटा पड़ा कि अक्ल ठिकाने आ जायेगी।
अहमदाबाद से बड़ा काशी विश्वनाथ बम भोले की नगरी गंगातट पर होने जा रहा है।
सतयुग आगमन साकेत महायज्ञ (तृतीय) बम भोले सतयुग स्वागत तैयारियों में 11 दिन रहेंगे। 15 फरवरी से 25 फरवरी 1979 में होने जा रहा है। 
आप पहुंचो काशी ।


◊ भविष्य की रूपरेखा 

1. आठवी क्लास के ऊपर वाले बच्चों को भारतीय भेष भूषा अपनाना होगा।
2. बच्चों को नशीली वस्तुओं से मुक्त रखा जायेगा।
3. पूर्ण निरामिष शाकाहारी रहना होगा।
4. शराब, ताड़ी, गांजा, अफीम नहीं पियेंगे।
5. ईश्वर, भगवान पर विश्वास करेंगे। सत्य सेवा, आदर, प्रेम का पालन करेंगे। महात्माओं के धर्म उपदेश सुनेंगे।



 ◆ दो करोड़ का जमघट होगा  
बाबा जयगुरुदेव को एक अखबार जो फैजाबाद से निकलता है उसको दिया। बाबा जयगुरुदेव ने अपने अखबार के शब्दों को देखा। अशुद्ध भाषा का प्रयोग देखा। बाबा जी ने कहा जिसके जैसे विचार होते हैं उसी तरह का प्रकाशन होगा। मुझे भगवान पर विश्वास है।


◈ दो करोड़ नर नारियों का जमाव 
दो करोड़ नर नारियों का जमाव सतयुग आगमन साकेत महायज्ञ 15-02-1979 प्रारम्भ 25-02-79 पूर्णाहुति होगी। सतयुग आयेगा
दो करोड़ का जमघट होगा काशी के मैदान में, बहुत बड़ा धमाका होगा पूरे हिन्दुस्तान में।

(संगत की सुनहरी यादें...)
Hastlipi sandesh

युग महापुरुष बाबा जयगुरुदेव जी महाराज 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ