बाबा उमाकान्त जी के सानिध्य में वकील, व्यापारी और डॉक्टर्स के संगठनों का बाबा जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन में स्वागत सम्मान

जयगुरुदेव


प्रेस नोट
20.05.2023
उज्जैन

बाबा उमाकान्त जी के सानिध्य में वकील, व्यापारी और डॉक्टर्स के संगठनों का बाबा जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन में स्वागत सम्मान

बाबा उमाकान्त जी का सभी वर्गों से ईश्वरवादिता और जनसेवा को अपने पेशे से जोड़ने का आह्वान


बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के वार्षिक मार्गदर्शक भंडारे का उपलक्ष्य में पिंगलेश्वर स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम में उज्जैन शहर के वकीलों के बार एसोसिएशन, व्यापारी संघ एवं डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान भोज का आयोजन हुआ जिसमें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री अशोक यादव सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

समस्त पदाधिकारियों द्वारा बाबा जयगुरुदेव शब्द योग विकास संस्था द्वारा किये जा रहे वैश्विक जनहित सेवाओं एवं शाकाहारी, सदाचारी और नशामुक्त चरित्रवान युवा पीढ़ी के निर्माण में किये जा रहे बाबा उमाकान्त जी महाराज एवं उनके भक्तों के प्रयासों की सराहना की।

परम् पूज्य महाराज जी ने भी सभी से सदा शाकाहारी, नशामुक्त और देशभक्त जीवन जीने की अपील की। सभी वर्गों से महाराज जी ने ईश्वरवादिता और जनसेवा को अपने पेशे से जोड़ने का आह्वान किया जिससे भारत को विश्व का आध्यात्मिक गुरु बनाने में मदद मिले। कार्यक्रम के पश्चात सभी अतिथियों के भोज का आयोजन हुआ तथा सभी ने बाबा उमाकान्त जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया।

baba-umakantji-maharaj


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ