राजधानी दिल्ली से हटेगी...


☀ मेरी भविष्याणियां....
अब आप मेरी भविष्य वाणियां सुनें। सन् 70 71 72 इन तीन वर्षों में विश्व के विनाश का कारण बनेगा। इसके बाद आप कार्य देखेंगे। पहला नरसंहार पूरब में होगा, दूसरा नरसंहार पश्चिम में होगा, तीसरा नरसंहार उत्तर में होगा और चौथा दक्षिण में होगा। इसके बाद चारों तरफ होगा। मैं कट्टर हिन्दू हूं। मेरी कट्टरता कम लोगों में है। मैं बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गांजा, भांग, चरस, अफीम आदि का प्रयोग नहीं करता हूं। मांस, मछली, नहीं खाता। किसी भी व्यक्ति या संस्था की निन्दा नहीं करता। मै कट्टर हिन्दू हूं। परन्तु मैं मुसलमानों का पक्का दोस्त भी हूं। 

मुसलमानों! पूरब और पश्चिम का पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। आप पाकिस्तान का ख्बाव न देखें। भारत की मिट्टी, हवा, पानी में पले हिन्दू मुसलमान काशी मथुरा अयोध्या सब हमारे हैं।

हिन्दू फकीर देश दुनियां को सुधारेगा....
लोग इस्लाम को हकीकत में नहीं मानते। दया रहम खो गया। हिन्दू मुसलमान ईसाइयों की दया दृष्टि खत्म हो गई। मुसलमानों की किताबों में लिखा है कि हिन्दुओं में एक फकीर पैदा होगा जो देश व दुनियां का सुधार करेगा। यही बात बाईबिल तथा रामायण गीता में भी लिखी है-
जब जब होहिं धरम की हानी तब तब धरि प्रभु मनुज शरीरा।
भगवान कृष्ण ने भी अर्जुन को यही बात समझाई हैः
यदा यदा ही धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत्। अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।
ऐसी अवस्था में सब लोग वर्ण शंकर हो जायेंगे, असत्य का पालन करेंगे, सत्यवादियों से विवाद करेंगे। ऐसे समय में महान् आत्मा का जन्म होगा।

तेरी गरीबी दूर होने वाली नहीं है...
काल भगवान तुम्हारी जान को छोड़ नहीं सकता। बच्चा तेरा नम्बर आने वाला है नहीं। अभी तो बंगला देश की गरीबी दूर हो रही है। दूर होगी या नहीं यह तो वह लोग जानें। तेरी गरीबी दूर होने वाली है नहीं।

पाकिस्तान कीटाणू बम गिरायेगा...
भविष्य में बांग्लादेश  में क्रान्ति होगी। बंगलादेश जब खत्म हो जाए तब मान लेना। अबकी लड़ाई में पाकिस्तान कीटाणु बम गिरायेगा। अखबार रेडियो इसके बारे मे बाद में बोलेंगे। सभी जानवर पशु पंछी, कीड़े, मकोड़े जहां तक हवा जाएगी, सब मर जायेंगे। पाकिस्तान वालों से कह दिया है कि जब कीटाणु बम गिराओगे तो ऐसा तूफान चलाया जायेगा कि सभी कीटाणु हवा में उड़कर पाकिस्तान चले जायेंगे और वहीं लोग मरने लगेंगे।

आगे बुरा समय आ रहा है....
यदि आपने बुरा काम किया तो आगे बुरा समय आयेगा। मैंने सन् 42 में कहा था कि आगे राजे खत्म हो जायेंगे। लोग मांस, मछली अण्डे बहुतायत से खाने लगेंगे। बहुत सी बातें हैं बताने की इस समय पढ़े लिखे लोग जानवरों की तरह इन्द्रिय सुखों मे मषगूल हैं। मैंने बहुत पहले कहा था, आगे तूफान आएगा, आदमी, जानवर, अन्न का नुकसान अधिक होगा। सन् 72 के अन्दर दौ बैलों वाली कांग्रेस खत्म हो जाएगी। 

चीन, अमेरिका पर बम गिरायेगा...
भारत पाकिस्तान में लड़ाई होगी। पूरब का पाकिस्तान खत्म हो जाएगा। मैंने सन् 70 में 4 करोड़ पर्चे बांटे, सन् 71 में दस करोड़ लोगों को बैठा कर सुनाया और पर्चे बाटे। उस समय लोग कहते थे फिजूल में बाबाजी बकते हैं। मैंने कहा बच्चा जब हो जाए तब मान लेना। वर्षा आई आदमियों का नुकसान हुआ। पूरब का पाकिस्तान खत्म हुआ। जो जो होता जाए मेरे पर्चो पर निशान लगाते जाओ। अभी पश्चिम में लड़ाई होगी पश्चिम का पाकिस्तान खत्म हो जाएगा तब मान लेना। तुम सब अपने दुखों से निवृत्त हो जाओ तो हमें प्रसन्नता होगी।
 बच्चा! अभी तो बंगला देश की गरीबी मिटाई जा रही है, फिर पश्चिम पाकिस्तान की गरीबी मिटाई जाएगी। फिर उत्तर दक्षिण मे लडाई होगी। चीन, अमेरिका पर बम गिरायेगा। अमेरिका मे चीन के खिलाफ भारी आक्रोश फैल जाएगा। अमेरिका चीन पर हमला करके उसे नष्ट कर देगा। फिर चीन की गरीबी मिटाई जाएगी। बन्दे तेरी गरीबी मिटने का नम्बर आने वाला नहीं है।

एक बीघा में 100 मन धान होगा तब गरीबी दूर होगी...
जब चार बीघा जमीन में जब चार सौ मन धान या चार सौ मन गेहूं किसान के खेत में होगा तब गरीबी दूर होगी। अभी तकलीफ बीमारी आई कहां ? अभी तो इनका सामान तैयार हो रहा है। रोने, मरने, तड़पने, त्राहि त्राहि करने की अभी तैयरी हो रही है, कार्य बाद में शुरु होगा। मामूली नहीं भारी से भारी परिवर्तन होगा। सभी मनुष्य अपना अपना पविर्तन कर लें, अभी समय है। भूकम्प, तूफान, प्राकृतिक प्रकोप आने पर क्या होगा ? ऐसी भयानक घटना होगी जिसका वर्णन नहीं हो सकता।

सबसे बड़ा देश भारत...
आगे दुनिया के बहुत से छोटे छोटे देश टूटकर भारत मे मिल जायेंगे। दुनिया का सबसे बड़ा देश भारत का साम्राज्य होगा।

राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री शाकाहारी होंगे...
इस भारतवर्ष में राष्ट्रपति और प्रधानंमत्री एम.एल.ए, एम.पी, निरामिष मद्यपान रहित और शाकाहारी होंगे। मांस, मछली, अण्डे खाने वाले राष्ट्रपति प्रधानमंत्री नहीं होंगे। रिश्वत लेने वाला नहीं होगा। उस समय एक पैसा भी रिश्वत नहीं ली जायेगी।

राजधानी दिल्ली से हटेगी...
भारतवर्ष की राजधानी दिल्ली से हटाकर सैंकड़ों या पचासों मील दूर कर दी जायेगी। इसका महात्मा द्वारा शुभ मुहूर्त होगा। अच्छे जमीन पर मकान बनता है तो लोग सुखी हो जाते हैं। दिल्ली से हटकर एक पवित्र भूमि पर राजधानी बनेगी। वहां एक नया विधान बनेगा उसके अनुसार विश्व के सारे मुल्क अपना न्याय करायेंगे। यह जब हो जाए तब मान लेना। सारे भारत मे नसबंन्दी बन्द हो जायेगी। देश मे वकालत का पेशा खत्म हो जाएगा। वकीलों को रोजी पहले दे दी जायेगी। कोई कसाई नहीं होगा। कसाई को रोजी पहले मिल जाएगी। उसे आज की रोजी से 100 गुना ज्यादा मिलेगा।
कौन कर देगा इससे हमारा क्या मतलब। हमें परिवार सुख से मतलब है। हमें तो न्याय प्रेम सेवा सत्कार आदर मिलना चाहिए। हम ज्ञानवान बन जायें, इसी की आवश्यक है। हमारी आत्मा को उठाकर ऊपर के लोकों में पहुंचा दिया जाए।

जयगुरुदेव..... 
-- bhavishya ki jhalak 

jaigurudev


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ