*जयगुरुदेव*
*सन्देश / दिनांक 21.12.2021*
*सतसंग स्थलः चरखारी रोड, राठ, जिला हमीरपुर, उत्तरप्रदेश*
*सतसंग दिनांक: 19.दिसम्बर.2021*
*"जो मांस-शराब का सेवन करते हैं, उनको भी एक घंटा सुबह शाम नामध्वनि में बैठाओ ..."*
*- बाबा उमाकान्त जी महाराज*
वर्तमान समय में कुदरती कहर से लोगों को बचाने के लिए दिन-रात अथक परिश्रम कर रहे उज्जैन के त्रिकाल दर्शी संत *बाबा उमाकान्त जी महाराज* ने राठ, जिला हमीरपुर, उत्तरप्रदेश में 19 नवम्बर 2021 को दिए गए सतसंग संदेश में बताया कि,
जैसे भगवान राम आए थे, तो राम नाम में शक्ति भर दिया था। जब राम-राम पत्थर पर लिख कर डाले गये तो पत्थर तैरने लगे।
जब कृष्ण आये कृष्ण-कृष्ण जिसने जहां पर पुकारा कृष्ण खड़े हुए मिले। पुकारा तो द्रोपदी को उबारा, तमाम ऐसे उदाहरण मिलते हैं।
जब त्रेता और द्वापर खत्म हुआ तो कलयुग आया। कबीर साहब ने सत साहब नाम जगाया, वाहे गुरु नानक साहब ने जगाया, शिव दयाल महाराज ने राधास्वामी नाम जगाया, जो चार पुश्तों तक चला फिर गुरु महाराज ने *जयगुरुदेव* नाम जगाया।
आज भी *जयगुरुदेव* नाम में पूरी शक्ति है। ये अभी कुछ समय तक चलेगा। जब नई चीज कोई आती है तो लोग जल्दी विश्वास नहीं करते हैं लेकिन प्रैक्टिकल अगर करा दिया जाए तो विश्वास हो जाता है।
*"जैसे त्रेता में राम नाम, द्वापर में कृष्ण नाम था, ऐसे ही इस कलयुग में 'जयगुरुदेव' नाम में पूरी शक्ति है..."*
*"आजमाइश कर के देख लो।"*
गुरु महाराज ने जब *जयगुरुदेव* नाम जगाया तो लोगों को विश्वास नहीं हो रहा था तो गुरु महाराज ने कहा परीक्षा लेकर देख लो।
कोई कहीं भी मुसीबत में हो तो *जयगुरुदेव* नाम बोल कर के अपनी रक्षा कर सकते हो। प्रेमियों आज भी *जयगुरुदेव* नाम में शक्ति है, आजमाइश कर सकते हो। आज से ही कर सकते हो।
*"मुसीबत आने का इंतजार मत करो...."*
आज और अभी से ही *जयगुरुदेव* नाम की ध्वनि बोलने लग जाओ। आज से ही *जयगुरुदेव* नाम की ध्वनि बुलवाने और बोलने लग जाओगे तो मुसीबतें आपकी धीरे-धीरे टल जाएंगी।
कर्मों की सजा जो मिलने वाली है, वह खत्म भी हो सकता है, टल भी सकती है। टलने की बात तो पक्की समझ लो, उसको जब आप जपोगे, करोगे तो कर्म कटेंगे उससे।
जिनके घरों में चाहे नए, चाहे पुराने लोग हो, तकलीफ रहे, बुड्ढे-जवान न लड़ें तो आप सब लोग *जयगुरुदेव* नाम की ध्वनि बुलवाना शुरू कर दो।
*"अगर शाकाहारी रहकर 'जयगुरुदेव' नाम ध्वनि बोलेंगे तो उनको जल्दी फायदा दिखाई देगा..."*
अगर शाकाहारी, नशा मुक्त रह करके बोलने लगेंगे तो जल्दी विचार-भावना उनकी बदल जाएंगी, तकलीफ उनकी जल्दी दूर हो जाएगी।
लेकिन जितने भी आप लोग बैठे हो सबके घर में सब लोग शाकाहारी नशा मुक्त तो है नहीं। लेकिन जो नशा करते हैं मांस खाते भी हैं उनको भी बैठाओ।
समझा कर के, डांट-फटकार कर के एक घंटा सुबह शाम बैठाने लग जाओगे तो नशा पत्ती छोड़ देंगे, खाना पीना भी छोड़ देंगे। यह असर करेगा।
वो बोलेंगे तो उल्टा सीधा बोलेंगे, कोई फायदा नहीं हो रहा लेकिन समझ लो यह नाम ध्वनि अंदर जगह बना रही है। कैसे यह भी बता दे। जिसके अंदर जो भरा है, वो ही तो बाहर निकलेगा।
वह आप जैसी प्रार्थना, श्लोक तो बोलेगा नहीं। वह तो उल्टी सीधी ही बात बोलेगा तो समझ लो कि वह अंदर की चीज निकल रही है और ये जगह अंदर बना रहा है।
तो *जयगुरुदेव* नाम की ध्वनि आप सब लोग बुलवाना शुरू कर दो। जितना स्थिर होकर नामध्वनि बोलोगें उतना ही जल्दी फायदा दिखेगा।
*कैसे बोलोगें? नए लोगों को बता देता हूं।*
*"जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव"*
 |
GuruAnantTakJaniye |
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev