*अपना कार्य स्वयं करें*

*अपना कार्य स्वयं करें*
___________________

हेनरी फोर्ड संसार के बहुत बड़े उद्योगपति थे। उन्होंने अमेरिका में फोर्ड मोटर कंपनी की स्थापना की। 
एक बार एक भारतीय उद्योगपति ने मोटर का कारखाना लगाने से पूर्व हेनरी फोर्ड से भेंट करनी चाही। 
अमेरिका पहुँचकर उसने हेनरी फोर्ड से संपर्क किया और मिलने की इच्छा व्यक्त की।
फोर्ड ने उन्हें शाम छह बजे अपने घर आने को कहा।
नियत समय पर जब उद्योगपति उनके घर पहुँचा तो उसने देखा कि एक व्यक्ति बर्तन धो रहा है। 
उसने उद्योगपति को अतिथि कक्ष में बैठने को कहा। 

बर्तन साफ करके वह व्यक्ति अतिथि कक्ष में आया और परिचय देते हुए बोला, मुझे हेनरी फोर्ड कहते हैं।
भारतीय उद्योगपति स्तब्ध रह गया। उसने कहा कि आप इतने बड़े व्यक्ति होकर भी साधारण व्यक्तियों की तरह अपना काम स्वयं करते हैं। इन कार्यों के लिए आप नौकर क्यों नहीं रख लेते?
 
फोर्ड ने उत्तर दिया, 'मैं शुरू से ही अपना काम स्वयं करता हूँ। यह आदत
मैं नहीं छोड़ सकता। मुझे अपना काम स्वयं करने में ही आनन्द आता है। 
अपने हाथों से किए गए परिश्रम के कारण ही मैं आज फोर्ड कम्पनी का मालिक बन पाया हूँ।'

संसार के इतने बड़े धनाढ़य व्यक्ति की सादगी देखकर भारतीय उद्योगपति बहुत प्रभावित हुये।
प्रणाम|


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ