बाबा उमाकांत जी महाराज के कुछ अनमोल वचन-

जयगुरुदेव 
*वक्त के मुर्शिद-ए-कामिल यानी सच्चे सन्त सतगुरु बाबा उमाकांत जी महाराज के कुछ अनमोल वचन-*

यह जयगुरुदेव नाम हमारे गुरु महाराज का जगाया हुआ नाम है। कोई भी जाति धर्म का मानने वाला देश विदेश का नशामुक्त शाकाहारी आदमी सुबह शाम कुछ समय तक जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव बोलेगा जपेगा तो उम्मीद से ज्यादा फायदा दिखने लगेगा।

● दुनिया में दो चीज सत्य हैं। एक परमात्मा खुदा गाड जिनको कहते हैं और दूसरा मौत। शेष चीजें सब झूठी और मिथ्या हैं। शरीर रक्षा के लिए आप 24 घण्टा लगे रहते हो इसी में से 2 घण्टा शरीर को चलाने वाली परमात्मा की अंश जीवात्मा के लिए समय जरूर निकालो। मुर्शिद ए कामिल यानी सच्चे गुरु की तलाश करके रास्ता नामदान लेकर इसे निजात यानी मुक्ति दिला दो। सबको मिलकर निम्न समस्याओं को दूर करने में सहयोग करना चाहिए-

● बीमारी भगाने का केवल एक उपाय! 
   तजो नशा, शाकाहार अपनाओ। 
   व्यभिचार तज सब चरित्रवान बन जाओ।

●  अपराध भ्रष्टाचार जातिवाद भतीजावाद एरिया व भाषावाद देश द्रोहीता कामचोरी बेवफाई ठगी परायाधन पराई स्त्री का लोभ, घुन कीढ़ा की तरह देश को खोखला कर दे रहा है। देश के बुद्धिजीवी वर्ग को अपने स्तर से इन बुराईयों को खत्म करने का वक्त आ गया है। 

●  अब एक ही विकल्प बचा है सुख शांति लाने का। देश के संविधान में आमूलचूल परिवर्तन।
हड़ताल, तोड़फोड़ आन्दोलन कौम कौमियत पक्षपात का जो जहर फैल रहा है यह भारत गणतंत्र के लिए खतरनाक सिद्ध होगा। देश के बुद्धिजीवियों को आपस में राय मिलाकर इसको खत्म करना चाहिए।

●  बच्चे और बच्चियों का चरित्र गिराना नशे की आदत में पड़ना भारत जैसे धर्म परायण देश की प्रतिष्ठा और गरिमा के लिए खतरे की घण्टी सिद्ध होगा।

●  ईश्वर ने जो मानव धर्म बनाया वह पवित्र और निष्पक्ष है। आपके लिए है ना कि किसी विशेष के लिए।

●  पूरे फकीर सन्त के बगैर मानव धर्म आ नही सकता।असली धर्म निरपेक्षता जनता को रोजी रोटी और न्याय सुरक्षा देना दिलाना है।

●  विश्व के धार्मिक व राजनैतिक लोगों को जटिल समस्या पैदा करने वाले मिथ्या भाषण नहीं करना चाहिए।।

●  विश्व के धार्मिक आस्था वाले लोग मानव धर्म का प्रचार तेज कर दें तो हिंसा हत्या रुक सकती है। समझ में तो तब आयेगा और समस्याएं सुलझती दिखेंगी लेकिन जब आप किसी तत्वदर्शी महात्मा सन्त सतगुरु के पास पहुंचोगे।

●  जिस दिन देश में गौ हत्या बन्द हो जाएगी उस दिन से सतयुग के प्रादुर्भाव की किरणें दिखाई देने लगेंगी।

●  मानव सुखदाई सतयुग लाने के लिए मानव पशु पक्षी और गौ माता की हत्या बन्द कर दीजिए।
 अन्य कुछ वचन आपको इस में भी मिल जायेंगे।


विस्तृत सतसंग सुनने के लिए बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था के युटयूव चैनल jaigurudevukm व बेवसाईट jaigutudevukm.com देखें।

जयगुरुदेव

Jaigurudev


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ