*बाबा उमाकान्त जी महाराज का 20 अक्टूबर 2019 को रामलीला मैदान, दिल्ली में ऐलान*
*अच्छा समय आयेगा, देश में गऊ हत्या व किसी भी पशु-पक्षी की हत्या नहीं होगी*
कलयुग में कलयुग जाएगा और कलयुग में ही कुछ समय के लिए सतयुग आएगा - इस सन्देश का देश और दुनिया में प्रचार करने वाले उज्जैन के पूज्य संत बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 20 अक्टूबर 2019 को दिल्ली के रामलीला मैदान में लाखों लोगों की उपस्थिति में ये ऐलान किया कि आज इस मंच से बता कर के जा रहा हूं की अच्छा समय आएगा। सतयुग का प्रादुर्भाव इस धरती पर होगा। देश में गौ हत्या बंद हो जाएगी। गौ हत्या ही नहीं, किसी भी पशु-पक्षी की हत्या नहीं होगी।
*सतयुग के आने और कलयुग के जाने पर बहुत जनहानि होगी*
इस धरती पर सतयुग आने के संकेत मिलते हैं। लिंग पुराण के 40वें अध्याय में लिखा है, सूरसागर में लिखा है, जगन्नाथदास उड़िया किताब में लिखा है और गुरु महाराज तो बराबर कहते रहे कि कलयुग में कलयुग जाएगा और कलयुग में सतयुग आएगा।
अभी समय नहीं है, नहीं तो शास्त्र के आधार पर मैं सिद्ध करके बता देता कि किस तरह से सतयुग में कलयुग गया था और किस तरह से इसी कलयुग में सतयुग आ रहा है। यह मैं आपको बता देता, मुझे मालूम है लेकिन अभी समय नहीं है। लेकिन आएगा जरूर।
इतिहास उठाकर देख लो। जब-जब युग परिवर्तन हुआ है, मरे बहुत हैं। त्रेता जाने को हुआ तब बहुत मरे। द्वापर पर जाने को हुआ तब बहुत मरे। कलयुग जाएगा तो छोड़ेगा? बहुतों को ले जाएगा। अब इनको बचाना है। आप को समझाना है कि सतयुग के योग्य बन जाओ। कोई उसमें शराबी-कबाबी नहीं होगा, कोई भी व्यभिचारी नहीं होगा।
सतयुग योगी सब विज्ञानी होंगे। सतयुग जब आएगा तो अन्न की पैदावार बढ़ जाएगी, जो पेड़ फल नहीं देते, फल देने लगेंगे, समय पर जाड़ा गर्मी बरसात होने लगेगी, लोग आध्यात्मवादी, ईश्वरवादी होंगे, विज्ञान तरक्की करेगा, आध्यात्मिक गुरु बन करके भारत दुनिया में उभरेगा।
*हमारे लिए तो सभी देश एक हैं - वसुधैव कुटुंबकम*
आप जो बाहर (के देशों) से लोग आए हो यह मत समझो कि भारत ही सब कुछ है। लेकिन जब इस बात को समझ जाओगे कि जो हमको यहां जो इल्म मिल रही है, जिससे यह भारत विश्व का गुरु पहले कहलाता था, उस इल्म को हम ले करके जा रहे हैं और हम उसको हासिल कर लें, सिद्धि कर लें।
आप जब इस तरह से सिद्धि कर लोगे, करा लोगे अपने देशों को तो आपका भी देश महान हो जाएगा। आप यह चिंता मत करो, हम किसी देश की निंदा नहीं करते, न आपके सामने हम प्रदर्शित करना चाहते हैं कि भारत ही सब कुछ होगा। आप मेहनत करोगे, आप कर आओगे तो आपका देश भी तरक्की कर जाएगा।
हमारे लिए तो सभी देश एक हैं - वसुधैव कुटुंबकम। हमें देश की बात नहीं करते, पूरे विश्व की बात करते हैं। जो हम को बुलाता है, हम सब जगह जाते हैं।
*कई देशों के प्रेमी लगातार बुलाते रहते हैं, हमारी शुभकामनाएं- सभी देश तरक्की करें*
हमारे नेपाल के लोग आए हैं। नेपाल में मैं जाता रहता हूं। जहां-जहां जाता हूं वहां-वहां हमारा प्रेम हो जाता है। अभी मैं मॉरीशस गया था। मॉरीशस के राष्ट्रपति जी मिले थे। उनसे भी प्रेम हो गया। उन्होंने हमारे सुरेश जी को भेजा। वहां से वह खुद आना चाहते थे लेकिन वहां चुनाव की घोषणा हो गई, परिस्थितियां इस तरह की हो गई।
मैं बराबर दूसरे देशों में जाता हूं। नेपाल में गया। वहां के पूर्व प्रधानमंत्री और कई मंत्री, एमपी, माननीय लोग सम्मिलित है। अभी भी हमको सब याद करते हैं। बराबर कहते हैं वहां आओ। गंगा चौधरी वहां की एमपी हैं और उनके साथ भी एक एमपी आई हुई हैं। यह लोग चाहते हैं कि हमारे यहां भी कार्यक्रम हो जाए, शाकाहारी समागम हो जाए।
नेपाल के प्रेमी हमको मिले, बोले हम भी वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। तो हमने कहा हमारा पूरा सहयोग है, शुभकामना है हमारी आपके साथ। आप लोग कार्यक्रम आयोजित करिए और हमको तारीख बता दीजिए। गुरु महाराज की दया रही तो मैं आऊंगा। आप लोग वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाइए।
आप लोग सम्मेलन करिए। हमारी शुभकामनाएं आपके साथ है। हमारे जो इंडिया के और जो दूसरे देश के प्रेमी है, जो इनसे हो सकेगा वह आपका सहयोग करेंगे। हम सब के साथ हैं, हम अलग किसी से नहीं हैं।
Jaigurudev
 |
Sant umakantji maharaj |
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev