Jaigurudev samachar

जय गुरु देव
प्रेस नोट,
25.02.2021,
नियामतपुर, आसनसोल, प. बंगाल

*बंगाल के प्रेमियों से आह्: होली तक जमकर करो प्रचार, कहीं लोग खून की होली न खेलने लग जाएं-बाबा उमाकान्त जी महाराज*

उज्जैन से पधारे वर्तमान के पूरे सन्त सत गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 25 फरवरी 2021 को आसनसोल, पश्चिम बंगाल में सत्संग सुनाते हुए भक्तों से आव्हान किया की देखो प्रेमियों! समय ज्यादा नहीं है। आप कोशिश करो कि होली तक जमकर के बंगाल में प्रचार हो जाए। देखो एक तो कीचड़ की होली खेलते हैं। एक रंग की होली खेलते हैं। कहीं ऐसा ना हो जाए यह जो होली खेलते हैं वह होली पीछे हो जाए। खून की होली हो जाए तो उसमें कोई कुछ कर नही सकेगा।  घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। लोगों में डर पैदा हो जाएगा। कौन आपकी बात सुनेगा, आपके पीछे प्रचार के लिए जाएगा? जान सबको प्यारी होती है।

*इस समय पर कब कहां क्या हो जाये कुछ कहा नहीं जा सकता*

महाराज जी ने कहा तो मोटी बात समझो। इस समय कब कहां क्या हो जाए कुछ नहीं कहा जा सकता है। आदमी घर से बाहर निकले कोई गारंटी नहीं है 2 घंटे के बाद ठीक-ठाक घर में वापस आ जाए। इसलिए जो पहली बार लोग आते हैं। उनको भी नामदान दे देता हूं।

*किसी के जिंदगी का इस समय पर भरोसा नहीं है इसलिए नाम दान देता हूं*

महाराज जी ने बताया आप समझो लाखों-लाख की भीड़ होती हमारे कार्यक्रम में। सब को नामदान दे देता हूं। पहाड़ों पर जहां कोई नहीं जाता है, दुर्गम रास्ता वहां पर भी गया, नामदान देकर आया।
विदेशों में भी 15-16 देशों में भी गया, वहाँ पर भी नाम दान दे देता हूं। नाम दान इसलिए दे देता हूं कम से कम घर में बैठकर के करने तो लगेगें। आप लोग बराबर इसी तरह से लोगों की सेवा में लगे रहो।

*प्रेमियों ! जब लोग अपनी बुराई नहीं छोड़ रहे हैं तो आप अपनी अच्छाई मत छोड़ो*

आप लोगों को समझाकर के नाम दान दिलाओ, ध्यान-भजन उनके साथ बैठकर के करो और कराओ।
महाराज जी ने कहा कि जब लोग अपनी बुराई नहीं छोड़ रहे हैं तो आप अपनी अच्छाई इतनी जल्दी क्यों छोड़ देते हो? आप अपनी अच्छाई को मत छोड़ो। आप अपनी जगह पर मजबूत रहो। आप संतमत से अलग क्यों हो जाते हो? संतमत के अनुसार ही आप चलो। गुरु को हमेशा मस्तक पर सवार रखो।

*-परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज
आश्रम उज्जैन मध्य प्रदेश भारत*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ