सादर निमन्त्रण | Best regards | Bhopal Satsang

*9 तथा 10 नवम्बर 2019*

*बाबा उमाकान्त जी महाराज ने कहा -*
★ कलयुग में ही सतयुग आने का प्रमाण मिलता है लेकिन युग बदलते समय जन धन की हानि होती है। सतयुग देखने के लिए सदाचारी, शाकाहारी, नशामुक्त, भजनानन्दी बनो।
★ जिस दिन गऊ हत्या, पशु पक्षी हत्या, और भ्रष्टाचार अपराध की जननी शराब बन्द होगी उसी दिन सतयुग की किरण धरती पर दिखायी पड़ने लगेगी।
★ इतिहास गवाह है कि संकट काल में फकीर महात्मा ही ढाल बनकर सृष्टि को बचाते रहे हैं। मानसिक शांति संत के मिलने पर ही मिलती है।
★ किसी के बहकावे में आकर हड़ताल, तोड़फोड़, आन्दोलन, धरना, घेराव, कभी मत करो। देश की सेवा करने के लिए पहले देशभक्त बनो।
★ शराब एक हजार बुराईयों की जड़ है, अपराध और भ्रष्टाचार की जननी है। इसे आज ही छोड़ दीजिए।
★ तिफरकेबाजी का जहर जो फैलता जा रहा है उसको खत्म करने के लिए ये सोचते रहो कि मैं जो कह रहा हूं मालिक सुन रहा है, जो कर रहा हूं वो मालिक देख रहा है। उसकी नजर में अगर गुनाहगार बन गये तो कोई नाम लेवा नहीं रहेगा।
★ भारत धर्म परायण देश है यहाँ धर्म का बड़ा महत्व है, इसलिए धर्म पर राजनीति नही होनी चाहिए।
*आपको मालूम नहीं है कि आने वाले समय में हवा जहरीली हो जाएगी। लोगों के पाप कर्म के ओला पत्थर ऊपर से बरसेंगे। पाप से धरती हिलेगी, भूकम्प आयेंगे। इसलिए धर्म पर आ जाओ।*
- संत उमाकांत जी महाराज
देश भक्तों का यह उद्देश्य, आध्यात्मिक गुरु हो भारत देश।
गाय को राष्ट्रीय पशु बनाओ, धरती पर सतयुग ले आओ।।
मान्यवर,
देश विदेश में शाकाहार, सदाचार नशामुक्ती एवं अध्यात्मवाद की अलख जगाकर लोगों की दुख तकलीफों को दूर कर सुख शान्ति बरकत का रास्ता बताने के लिए
ज्ञातव्य है कि यह वही दुखहर्ता सन्त उमाकान्त जी महाराज है। जिनके दर्शन करने अपनी बात कह देने से बीमारी घर में लड़ाई झगड़ा की समस्या हल होने लगती है। और दया हो जाने पर बरकत भी मिलने लगती है। और भाव भक्ति के अनुसार मनोकामना भी पूरी होने लगती है।
अतः आप से अनुरोध है कि 9 तथा 10 नवम्बर 2019 को सतसंग में पधारकर अवश्य लाभ उठा लीजिए।
कार्यक्रम
सतसंग व नामदान- 9.11.19 को
10.11.19 को दोपहर 1 बजे से
विचार गोष्ठी- 10.11.19 को
स्थान- भेल दशहरा मैदान, गोविंदपुरा थाने के सामने, भोपाल।
भोपाल के सम्पर्कः- 8319115044, 9981668235, 8319736104, 9303208286
-----------------------
*बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था उज्जैन मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्य करती है-*
1. लोगों को शाकाहारी, सदाचारी, नशामुक्त, ईश्वरवादी यानी खुदापरस्त बनाकर हिंसा-हत्या, आत्महत्या से दूर हटाकर खेती, दुकान, दफ्तर, नौकरी का काम करते हुए थोड़ी देर भजन इबादत करके रूह को निजात यानी जीवात्मा के कल्याण का कार्य नेपाल, हांगकांग, मलेशिया, सिंगापुर, कतर, ओमान, दुबई, श्रीलंका, इंगलैण्ड, मॉरीशस, बहरीन, भूटान, थाइलैण्ड, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में भी किया जा रहा है।
2. देशभर में जगह जगह निःशुल्क एक्यूूप्रेशर कैम्प लगाना, उज्जैन स्थित बाबा जयगुरुदेव रोगान्तक संस्थान में आयुर्वैदिक, होम्योपैथिक थैरेपी, वैदिक एक्यूप्रेशर, सुजोक थैरेपी, कलर थैरेपी, मैगनेट थैरेपी, दन्त चिकित्सा विभाग चलाना तथा लोगों को शिक्षित करना।
3. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग चलाना।
4. मेधावी बच्चे, उनके गुरुजन, माता-पिता, अच्छा कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारी को सम्मानित करना, प्रोत्साहन राशि, तथा सम्मान पत्र देकर सम्मानित करना।
5. सभी को हड़ताल, तोड़फोड़, आंदोलन, धरना, घेराव से दूर रहने एवं अधिकारी-कर्मचारी, बूढ़े बुजुर्गों का सम्मान व नियम कानून का पालन करना तथा देशभक्ति का पाठ पढ़ाना।
6. पूरे वर्ष सर्व साधारण के लिए निःशुल्क भोजन भण्डारा चलाना तथा गरीबों के सामूहिक शादी विवाह में भोजन भण्डारा चलाना, जगह जगह शीतल पेय जल की व्यवस्था करना।
7. जीते जी भगवान, खुदा के दर्शन कराने, जीवात्मा का कल्याण कराने तथा सच्चे परम् पिता के पास पहुंचाने का भेद (नामदान) का लाभ दिलाना।
*संस्था के सारे जनहित के कार्य निःशुल्क किये जाते हैं।*
*बाबा उमाकान्त जी महाराज के आश्रम का पताः-*
बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था, मक्सी रोड उज्जैन (म.प्र.) भारत।
फोनः 9575600700, 9754700200
WhatsApp : 8003619037
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev