श्रद्धांजलि......
परम् पूज्य स्वामी जी महाराज के सातवें वार्षिक भंडारे तक और उसके बाद पांच जून 2019 तक निरन्तर अपनी सेवा में तैनात। इसके बाद थोड़ा तबियत नरम हुई और परम् पूज्य महाराज जी को दिखाए।
दया हुई। कोई दवा बताकर और आश्रम में अस्पताल से दवा लेने की बोलकर पूज्य महाराज जी दौरे पर रवाना।
सात जुलाई को शाम इन्होंने कहा कि परम् पूज्य महाराज जी गेट पर अा गए हैं। लेकिन परम् पूज्य महाराज जी जोधपुर गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जोधपुर में पधारे हुए थे। लेकिन इन्होंने कहा कि मालिक गेट पर अा गए हैं।
परम् पूज्य महाराज जी लेने अा गए हैं। और अपने रौबीले चेहरे के साथ खुशी खुशी इस दुनियां को अलविदा कह मालिक के साथ सच्ची यात्रा पर निकल गए।
कोटि कोट मुनि जतन कराही।
अन्त नाम कहि आवत नाही।।
लेकिन गुरु प्रेमी के लिए सतगुरु लोक और परलोक बनाने के लिए हाजिर नाजिर।
स्वामी जी महाराज ने सम्हाल की कहा था। परम् पूज्य महाराज जी उनके सौंपे जीवों की अन्तर बाहर पूरी सम्हाल कर प्रमाण भी दे रहे हैं। ये उनकी अपार दया का साक्षात प्रमाण सबके सामने है।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev