*सन्त तो प्रभु की पूरी पॉवर लिए हुए इस धरती पर रहते हैं -सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज*

जयगुरुदेव

22.02.2024
प्रेस नोट
उज्जैन (म.प्र.) 


*सन्त तो प्रभु की पूरी पॉवर लिए हुए इस धरती पर रहते हैं -सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज*

*यह रहस्य गुरुदेव कर वेग न जाने कोय, जो जाने सतगुरु कृपा जन्म मरण नहीं होए*


जिनके राजी होने पर उनके आगे काल और कर्म, किसी की बाजी कुछ भी नहीं चलती है, जीवात्मा को निर्बंध करने वाले, भक्तों के कर्मों को जला देने वाले, सब जगह मददगार, प्रभु की पूरी पावर लिए हुए इस धरती पर अभी विराजमान पूरे समरथ सन्त सतगुरु, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 11 नवम्बर 2023 दोपहर उज्जैन में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि 

जब कोई निर्बंध मिलेगा, कर्म को अपने जो जला चुका है, कर्मों से जो बचा हुआ है, वो निर्बंध मिलेगा, इन कर्मों को जलाने वाला जब तुमको कोई सतगुरु मिलेगा तो उबरोगे, अगर सतगुरु की तुम खोज करोगे और वो तुमको मिल जाएगा, वो रास्ता बता देगा और उस तरह से तुम अगर करने-चलने लग जाओगे तो तुम भी निर्बंध हो जाओगे। तो "कर साथ निर्बंध का और पल में लेय छुड़ाएं"। पल भर में छुड़ा लेते हैं। कौन? जिनको सन्त सतगुरु कहा जाता है। हमेशा इस धरती पर रहे। ये जिनकी तस्वीर लगी हुई है, हमारे गुरु महाराज (बाबा जयगुरुदेव) *जैसे* सन्त इस धरती पर हमेशा रहते हैं और सब जगह से छुड़ा लेते हैं। 

वो इतनी सुप्रीम पावर होते हैं, सतपुरुष के तद अंश होते हैं, जो दुनिया का सबसे यानी समझो अंड, पिंड, ब्रह्मांड का सबसे श्रेष्ठ पुरुष होता है, जो कुल मालिक होता है, वो उसके नुमाइंदे (अंश) होते हैं, उसके पावर वाले होते हैं। तो उनको कौन रोक पाएगा? प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति का कोई पीए आ जाए, प्रधानमंत्री, कलेक्टर किसी को अधिकार दे करके भेजें, तो किसी कर्मचारी का कुछ उसके आगे चलेगा? कोई नहीं। सतगुरु जीव को अपना ही ले और नाम का मोहर लगा दे, तो उसको भी कोई जल्दी नहीं रोकता है। आपको अभी ये रहस्य मालूम नहीं है। "यह रहस्य गुरुदेव कर वेग न जाने कोय, जो जाने सतगुरु कृपा, जन्म मरण नहीं होए"। 

इस रहस्य को अगर समझ जाओगे, तो जन्म मरण से मुक्त हो जाओगे। कौन से रहस्य को? कि जब ये जीवात्मा बिलकुल निर्मल हो जाती है। ये सब आपके शिवलोक, ब्रह्मलोक, विष्णुलोक, आद्या लोक और उनके आद्या के पति ईश्वर लोक में, ब्रह्म लोक, पारब्रह्म लोक यानी जब ये जीवात्मा इनके ऊपर पहुंचती है तो (मानसरोवर में) स्नान करती है तब बिलकुल निर्मल, स्वच्छ, साफ, कोमल, निकोल जब हो जाती है, जैसे वहां से पहले जब उतारी गई थी, वैसे ही जब ये हो (वापस हो) जाती है तब सतदेश (सतलोक) की तरफ जाती है। तो सब जगह नाका/गेट/बॉर्डर पड़ता है और नाका से जाना पड़ता है। 

जैसे नाके पर चौकीदार पूछता है और सही आदमी होने का विश्वास होने पर जाने देता है। ऐसे ही वो नाका है। और वहां पहुंचते ही वो पूछते हैं कि आप कहां जा रहे हो? क्योंकि उनकी ड्यूटी है। जैसे यमराज ने (किसी जीव को लाने के लिए) दूत को बुलाया और यमदूतों ने कहा की ये तो हमारी ड्यूटी है। अगर हमको दया आ जाएगी, तो कैसे हम उनको ला पाएंगे। तो हम तो दया को यही आपके पास रख करके चले जाते हैं, जब आपका हुक्म होता है तब। तो ऐसे ही वो पूछते हैं और अगर देख लिया कि मोहर ठप्पा लगा है, गले में पहने हुए हैं। 

तो जैसे कलेक्टर का चपरासी, (कलेक्टर का) चपरास लटका कर किसी भी दफ्तर में चला जाता है, कोई उसको नहीं रोकता तो इसी तरह से वो देखते ही खुश हो जाते हैं। जाओ, जाओ, जाओ, अच्छा ये उनके जीव है, ये उनके जीव है। तो ऐसे ही समझो की सतगुरु सब जगह मदद करते हैं। जब समर्थ गुरु मिल जाते हैं और उनका हाथ जब पकड़ लिया जाता है, उनको अपना हाथ पकड़ा दिया जाता है, तो सब जगह वो मिलते हैं और ये जितने बंधन है, रास्ते में जो बंधन है, उनसे सतगुरु छुटकारा दिला देते हैं। सतगुरु सब जगह मददगार होते हैं। लेकिन कब? जब उनको हम अपना हाथ पकड़ा दें। वो तो हाथ पकड़ लेते हैं। 

नामदान जब हमने अपने लिया, तो गुरु ने हाथ पकड़ लिया। काल भगवान का यह देश है। काल भगवान के हाथ से जीवात्मा की डोरी को उन्होंने अपने हाथ में ले लिया। लेकिन मन की डोरी यानी समझो माया के हाथ में ही रह गई है। उस डोरी को अगर वो लेते हैं तो नियम के खिलाफ काम हो जाएगा क्योंकि यह काल भगवान का देश है और काल भगवान का यहां नियम चलता है। जैसे भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, आदि अलग-अलग देशों का अलग-अलग नियम है, एक जैसा नियम हर जगह लागू नहीं होता है, ऐसे ही उनका नियम है। 

और यह (सतगुरु) मर्यादा में बंधे हुए हैं। क्योंकि जब (सन्त) इधर (मृत्युलोक में) भेजे जाते हैं, आते हैं, वो सन्तों को नीचे उतारते हैं तो यह काल कहते हैं कि आपको कष्ट होगा क्योंकि वहां (नीचे मृत्युलोक में) मेरा नियम चलेगा, मेरे बनाए हुए शरीर में आपको रहना पड़ेगा। तो आप जब अपने शरीर से मेरे किसी नियम का उल्लंघन करोगे तो आपको भी शरीर से कष्ट तकलीफ भोगनी पड़ेगी। कर्मों के विधान को अगर आप तोड़ोगे, अपने किये कर्म की सजा उसको मिल रही है और अगर आप उसमें बाधक बनोगे तो नियम के अनुसार उस सजा को आपको भी भोगना पड़ेगा। तो वो बंधे रहते हैं और मन की डोर को अपने हाथ में नहीं लेते हैं। 

लेकिन सुरत जीवात्मा की डोर को सन्त अपने हाथ में ले लेते हैं, कब? जब जीवों को अपनाते हैं, जब उनके अंतःकरण गंदगी को साफ करते हैं, जब जीवात्मा को इस कदर बनाते हैं कि थोड़े से प्रयास में ही ये अंधेरे से उजाले की तरफ चली जाए, वैसा जब बनाते हैं, तो अपने हाथ में डोर को ले लेते हैं। किससे? काल भगवान से। फिर काल का उस जीव पर जोर नहीं चलता है। फिर तो "गुरु राजी तो करता राजी, काल करम की चले न बाजी"। गुरु अगर राजी हो जाए तो काल और कर्म किसी की बाजी कुछ नहीं चलती है, उनके आगे किसी की नहीं चलती है, वो तो उस प्रभु की पूरी पावर लिए हुए इस धरती पर रहते हैं। जैसे किसी में गुण योग्यता है, वो कहीं भी रहे, तो जानकारी होने पर उससे कोई टकराता नहीं है, ऐसे ही समझो।


-सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ