*आठ की गाँठ छुडावो, जन्माष्टमी कार्यक्रम में आओ, दुःखहर्ता सन्त का आगमन इंदौर में*

जयगुरुदेव

05.09.2023
प्रेस नोट
इंदौर (म.प्र.)

*जयगुरुदेव बाबा उमाकान्त जी का भव्य सतसंग व नामदान कार्यक्रम 6, 7 सितम्बर को पीथमपुर, इंदौर में, सभी सादर आमंत्रित*

*आठ की गाँठ छुडावो, जन्माष्टमी कार्यक्रम में आओ, दुःखहर्ता सन्त का आगमन इंदौर में*


(पीथमपुर, इंदौर)। द्वापर युग के कृष्ण भगवान की जन्म तिथि के दिन बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, बाबा उमाकान्त जी महाराज इंदौर में पधार रहे हैं। महाराज जी का सतसंग व नामदान कार्यक्रम 6 सितम्बर 2023 को सायं 5 बजे से और 7 सितम्बर को प्रात 6 बजे से रॉयल टाउन कॉलोनी पीथमपुर , महू-नीमच रोड, भाटखेड़ी चौराहा, महुगांव, तहसील- महू, जिला- इंदौर, मध्य प्रदेश में समय परिस्थिति अनुकूल होने पर होगा। इस समय पर दुखी हर जाति मजहब के मानने वाले जिनका खान-पान, चाल-चलन खराब हो जाने के कारण घर-घर में बीमारी, लड़ाई-झगड़ा, रुपया पैसा में बरकत न मिलने से व अन्य कष्टों से बहुत दुखी हो रहे हैं। 

ऐसे समय पर तकलीफ कैसे दूर होगी, यह जानकारी सतसंग में मिलेगी। जन्माष्टमी का मतलब क्या होता है? आठ गांठों में बंधी हुई जीवात्मा निकलकर प्रभु दर्शन कैसे पाएगी यानी इसी मनुष्य मंदिर में देवी-देवताओं व भगवान का दर्शन कैसे होगा? यह सतसंग में बाबा जी बताएंगे। विदित हो कि यह वही बाबा जी हैं जिनके दर्शन करने, सतसंग सुनने, बताएं मार्ग पर चलने से लौकिक और पारलौकिक दोनों लाभ मिलता है। कृपया निमंत्रण स्वीकार करिए व सपरिवार पधार कर जरूर लाभ उठाइए।


*महाराज जी के अनमोल वचन*

सतसंग जरूर सुनिए, सतसंग से ही लोक-परलोक बनने की जानकारी मिलती है। आत्मा को परमात्मा से मिलाने के लिए समय के सन्त सतगुरु के पास जाना पड़ता ही है। परहेज किया बिना पूजा कबूल नहीं होती है। कोटी जन्मों के पुण्य जब इकट्ठा होते हैं तब सन्त दर्शन, सतसंग और नामदान का लाभ मिलता है। नामदान बड़े भाग्य से मिलता है। नामदान ऐसी चीज है जो हैवान से इंसान, इंसान से भगवान और भगवान से परमात्मा बना देती है। दुनिया का ज्ञान जहां खत्म होता है वहां से आध्यात्मिक ज्ञान की शुरुआत होती है। धरती पर नामदान देने वाले प्राय: एक ही रहे हैं इसलिए उनके सामने बैठकर उनके मुंह से सुनना जरूरी होता है। बीमारी टेंशन जैसे अनेक कष्टों से बचने के लिए सदैव नशा मुक्ति शाकाहारी रहो। हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, उन्मादों से बचो और लोगों को भी बचाओ। 

किसी भी जानवर का मांस खाना फायदेमंद नहीं होता है, नुकसान करता है बल्कि पाप और लगता है। नशीली चीजों का सेवन, शराब अंडा मांस मछली मनुष्य का भोजन नहीं है इसलिए शाकाहारी बन जाइए। विश्व के बड़े देशों को छोटे-छोटे देशों का विकास करके नाम कमा लेना चाहिए न की लड़ाई द्वारा विनाश करके। विश्व के सभी देशों को मिलकर शान्ति की एक नीति बनानी चाहिए जिससे विनाशकारी हथियार बनना बंद हो जाए और विकास वाली व हितकारी चीजें बनने लग जाये। विश्व के राजा, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति का मूल धर्म है कि जनता को न्याय सुरक्षा दें, जिसके पास है उसको खाने दें, जिसके पास नहीं उसकी व्यवस्था कर दें। 

स्वतंत्रता का मतलब है कि देश, समाज के नियम का पालन करते हुए सब लोग मेहनत ईमानदारी की कमाई करके शरीर रक्षा का हर काम करें और पूजा, पाठ, इबादत, प्रेयर करने के बाद फिर आराम करें। ऐसा काम करो कि पूरे विश्व में तुम्हारी कीर्ति हो जाए। सन्तमत की साधना में शरीर को कष्ट नहीं देना है बल्कि सिर्फ मन को रोकना है। जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयजय गुरुदेव रोज बराबर बोलने से दु:ख तकलीफ बीमारी में आराम मिलने लगता है।


*पूर्णतया नि:शुल्क कार्यक्रम*

महाराज जी सतसंग में लोक और परलोक दोनों बनाने का तरीका बताएंगे। घर-परिवार में किसी भी तरह की मुसीबत बीमारियों में आराम मिलने का तरीका जयगुरुदेव नामध्वनी के साथ-साथ आत्मा के कल्याण, जीते जी मुक्ति मोक्ष प्राप्त करने, देवी-देवताओं के दर्शन, आकाशवाणी ब्रह्म वाणी सुनने का,बंधनों से मुक्ति का सीधा सरल रास्ता नामदान सभी जाति, धर्म के मानने वालों को बाबा उमाकान्त जी महाराज निःशुल्क बताएंगे। सतसंग के बाद भोजन भंडारा का भी प्रबंध है। ये कार्यक्रम पूरी तरह निःशुल्क है। सभी को सादर आमंत्रण। महाराज जी के नए-पुराने सतसंग व लाइव प्रसारण अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर होता है। 
सम्पर्क- 9300550509, 9977801012,9039947661, 8349660000.

param sant baba umakantji maharaj ujjain mp


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ