⌾ संवाद ⌾
गरुड़ जी! आप यह बतायें कि जयगुरुदेव बाबा के सत्संग में कितनी नारियां जाती हैं ?
तुम पागल कैसी बात पूछ रहे हो।
जितने आदमी उतनी ही देवियां।
विशेष बात यह कि देवी चार बच्चों को लेकर जाती है।
बच्चों में स्वाभाविक संस्कार मानवता के प्रेम सदाचार के पड़ रहे हैं।
बच्चे मां बाप से अधिक कटटर हो रहे हैं
बाबा जयगुरुदेव के प्रति प्रगाढ़ प्रेम है।
⌾ नारद विष्णु वार्ता ⌾
नारद- भगवन! चरण वन्दना।
भगवन आज तो हमारा परम शौभाग्य है जो आपका दर्शन हुआ। हमारी धर्म देवी बीमार है उसे भी आपका दर्शन हो जायेगा।
भगवन! कभी कभी दया दर्शन देने की करते रहें।
ताकि मायावी बाजार में फंसकर अपना ज्ञान न खो बैठूं।
भगवन! दया कीजिए बताने की।
सतयुग आने का ढिंढोरा शुरु हो गया क्या ?
भगवन! सतयुग आयेगा ?
बाबा जयगुरुदेव ने सतयुग आवाहन किया प्रेमी, बात तो सच है कि सतयुग आयेगा।
⍟ सतयुग आगमन साकेत महायज्ञ ⍟
बम भोले स्वप्न द्वारा
काशी विश्वनाथ बम भोले की नगरी गंगा तट पर सतयुग आममन साकेत महायज्ञ (तृतीय) होने जा रहा है । दिनांक 15 फरवरी 1979 से 25 फरवरी 1979 तक
दो करोड़ नर नारी का जमाव बाबा जयगुरुदेव के आवाहन पर।
बाबा जयगुरुदेव को बम भोले का स्वप्न
देशवासियों नर-नारियों व बच्चे बच्चियों से इस महान लाभ कार्यक्रम में भाग लें। यह महान पर्व देश, मानव समाज, धर्म व खुशहाली हेतु तथा सतयुग के आने का पैगाम मानव के कानों तक पहुंच जावे।
मानव अपने जीवन को समझ लें कि भगवान ने मुझे जन्म क्यों दिया है व कितने दिन के लिए?
हम भगवान को पा सकेंगे या नहीं।
शिव जी का ताण्डव नृत्य भी होने की संभावना है
प्रथम साकेत महायज्ञ अयोध्या में 22 मई से 28 मई 1977 में हुआ था।
द्वितीय सतयुग आगमन साकेत महायज्ञ अहमदाबाद साबरमती के बीच 25-12-77 से 05-01-78 तक।
करोड़ों नर नारियों का जमाव। 33 करोड़ देवता प्रसन्न।
✒ अभूत पूर्व कार्य काशी में होने जा रहा।
काशी कार्य विश्व व भारत का एतिहासिक होगा।
आप सभी सत्संगी तन, मन, धन, विचार, आंख, कान, जुबान व भाव से किसी प्रकार की कमी न रखें। आपको विश्वास हो गया है जो कहा जाता है वह होता है । भगवान के कार्य में हर प्रकार का हाथ बटावें।
11-11 प्रेमियों की टोलियों की स्थापना पूर्ण रूप से तीन माह के अन्दर कर लें।
काशी में होने वाले सतयुग आगवन साकेत महायज्ञ
जयगुरुदेव सतयुग आयेगा
बाबा जयगुरुदेव ने कहा,
एक बीघा खेत में सौ मन गेहूं लायेगा।
धन धान्य से पूर्ण पृथ्वी फूले फलेगी।
15-02-79 से 25-02-79 तक
दो करोड़ से ऊपर नर नारी काशी में होंगे।
सत्संगी हमारे हस्ताक्षर पहिचान लें।
11-09-78 (स्वामी जी के हस्ताक्षर)
✒ देशवासियों को निमन्त्रण
काशी भारत का मुख्य तीर्थ स्थान है।
यज्ञों की रचना देखने से मालूम होगी,
सतसंग वह सुनने को मिलेगा जो भारत वासियों ने अभी तक कभी नहीं सुना।
बम भोले भक्ति मुक्ति 11 दिन बांटेंगे
15-02-79 से 25-02-79 तक।
पूर्णाहुति शिवरात्रि के शुभ दिन होगी।
भजन साधन का अनोखा अनुभव होगा
देश वासियों को निमंत्रण देता हूं।
हिन्दू मुसलमान इसाई पधारें।
- बाबा जयगुरुदेव
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev