इस वर्ष 2023 में बहुत भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी, मिलावट खोर पकड़े जाएंगे

जयगुरुदेव

22.01.2023
प्रेस नोट
उज्जैन (म.प्र.) 

*इस वर्ष 2023 में बहुत भ्रष्ट सरकारी कर्मचारी, मिलावट खोर पकड़े जाएंगे*

*अच्छा काम करने वालों सभी की सुरक्षा की जरूरत है*


त्रिकालदर्शी यानी भूत, भविष्य और वर्तमान को जानने वाला तो इस बात को समझने की जरुरत है कि इस समय के युगपुरुष, पूरे समरथ सन्त सतगुरु, परम दयालु, त्रिकालदर्शी, दुःखहर्ता, उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने प्रतिवर्ष के समान इस बार भी नव वर्ष कार्यक्रम में 1 जनवरी 2023 प्रातः उज्जैन आश्रम में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में वर्ष 2023 के बारे में संकेत करते हुई बताया की आप नीयत को क्यों खराब करते हो? आए दिन यह बात आती है कि अपने विभाग के आदमियों से रिश्वत ले रहा था। तीन-पांच हजार पर समझ लो नौकरी ही दे रहा है। पकड़ा गया तो दो हजार, एक हजार पर। इतनी नीयत लोगों की खराब हो गई है। यह भी बता दे क्यों खराब हुई? इसीलिए कि शाम को  शराब की बोतल, मीट, अंडे  का नाश्ता कहां से आएगा? इसीलिए कहते हैं शाकाहारी हो जाओ। शराब पीना बंद कर दो तो खर्चा कम हो जाएगा। आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया तो कहां से पूरा होगा? तो लत लग गई विदेशी पीने की। जबी तीन-चार हजार की बोतल मिलती है तो तीन-चार हजार रुपये के लिए ही ईमान बेच देते हैं। अब यह नहीं मालूम कि नौकरी चली जाएगी। तो बहुत से लोगों की नौकरी जाएगी इस साल। आप सभी होशियार हो जाओ, बहुत सजग रहो। 

*बहुत मिलावटखोर पकड़े जायेंगे*

मिलावट मत करो। उसमें बरकत नहीं मिलेगी बल्कि नुकसान होगा। कौन खाएगा उसको? कहां जाएगा? अस्पताल में दे आओगे, कहीं केस में फंस गए तो शुरुआत नीचे से हो जाएगी और वहां ऊंची कुर्सी तक जाएगी। सारा खर्च हो जाएगा। औरत का जेवर, जमीन, दुकान बंद हो जाएगी, जिस नाम के लिए मिलावट करके आगे बढना चाहते हो वो नाम भी ख़तम हो जायेगा। तो मिलावट खोर, नकली चीजों को बनाने वाले भी अबकी बार पकड़े जाएंगे। बहुत होशियार रहना। आए दिन यह लोग शिकंजा कसेंगे क्योंकि उपदेश खाली नहीं जाता है। मानवता हर कोई चाहता है। देखो जो मिलावट करता है जैसे काली मिर्च में पपीता का बीज, धनिया में बुरादा पाउडर, हल्दी में गेरू मिला दिया आदि तो जब दूध खरीदने जाएगा तो यूरिया वाला दूध खरीद कर लायेगा। जो दवा खरीद के लाएगा तब उसमें जो मिलावट किया वह होगा, वह दवा खाएगा। तो (ईमानदारी के) पैसा से असली दवा मिल जाती तो दो गोली में ठीक हो जाती है लेकिन अब 10 गोली खाया तो भी नहीं फायदा हुआ। लीवर की दवा खाया तो पता चला किडनी खराब हो गई। तो नुकसान तो है ही। इसीलिए कहते हैं खुद सुधरो तो जग सुधर जाएगा। पहले शुरुआत अपने से करो। सतसंगीयों पहले अपने से शुरुआत करो। फिर आप कहने के हकदार रहोगे। आपके दामन में अगर दाग लगा रहेगा तो आप दूसरे को कैसे कह सकते हो कि तुम साफ सुथरा रहो। अपने दामन को साफ रखने, सजग रहने की जरूरत है। 

*राजनेताओं के लिए सन्देश*

हमारे पास तो हर तरह के लोग आते हैं। गुरु महाराज के पास भी जाते थे। अधिकारी कर्मचारी जज किसान व्यापारी बड़े-बड़े नेता आदि। गुरु महाराज की दया है, मेरे पास भी आते हैं, चाहे प्यार मोहब्बत में आते हैं या चाहे कुछ समस्या लेकर आये, चाहे स्वार्थ में आए। राजनेताओं से भी मैं कहूंगा कि कुर्सी जाने में देर नहीं लगेगी इसीलिए सजग रहने की जरूरत है। देखो यह जनता क्या है? एक उदाहरण देकर आपको बताता हूं जैसे गाय आराम से जा रही है, गाय का रखवाला, चराने वाला, पालन करने वाला उसको आराम से लेकर के जा रहा है। लेकिन किसी बात पर अगर बिचक गई, एक गाय को भी अगर उसने जोर से मार दिया और वह गाय भगी तो सारी गाय भगने लगती है। यह जनता अगर भड़क गई तो समझ लो यह कुर्सी चली जाएगी, चाहे पक्ष की हो, चाहे विपक्ष की हो। आपको बड़े ही होशियारी से काम करना है। देखो प्रेमियों! आपको भारतीय संस्कृति लाना है लेकिन दूसरे का विरोध करके नहीं। यह सच है भारतीय संस्कृति, रीति-रिवाज अगर आ जाए, भारत में जो उपलब्धि रही है लोगों की, वह अगर आ जाए तो पूरा विश्व हरा-भरा, खुशहाल हो जाएगा। यह बात सच है। 

*अच्छा काम करने वालों सभी की सुरक्षा की जरूरत है*

थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। सुरक्षा चाहे जहां की भी हो, सुरक्षा का सब लोगों को ध्यान रखना है। देश की सीमाओं पर भी सुरक्षा की जरूरत है। देश के नेताओं की, देश के न्यायाधीश की, देश के जो बड़े-बड़े अधिकारी हैं, इनकी भी सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है। देश का जो अच्छा काम करते हैं, उन सभी की सुरक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता है।




उज्जैन वाले बाबा जी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ