*"किसी को किसी भी तरह की परेशानी हो तो 'जयगुरुदेव' नाम की ध्वनि एक घंटा सुबह-शाम बोलना शुरु कर दो...."* *- बाबा उमाकान्त जी महाराज*

*जयगुरुदेव*
*सतसंग सन्देश / दिनांक 27.जनवरी.2022*

*सतसंग दिनांक: 01.01.2022*
*सतसंग स्थलः आश्रम, उज्जैन, मध्यप्रदेश*
*सतसंग चैनल: Jaigurudevukm*

*"किसी को किसी भी तरह की परेशानी हो तो 'जयगुरुदेव' नाम की ध्वनि एक घंटा सुबह-शाम बोलना शुरु कर दो...."*
*- बाबा उमाकान्त जी महाराज*

मानव मात्र की दुःख तकलीफों में आराम पाने का सरल रास्ता बताने वाले, इस समय के पूरे समर्थ संत सतगुरु उज्जैन वाले *बाबा उमाकान्त जी महाराज* ने नव वर्ष 2022 के अवसर पर प्रसारित सतसंग संदेश में बताया कि,
बुरे कर्म चाहे जान में बने या अनजान में, उनका फल झेलना पड़ता है। मन से कोई चीज बुरा सोचते हो, उसे सोच कर शरीर से कराते हो तो मन भी परेशान हो जाता है, मानसिक शांति नहीं मिलती है।
*जब आपका धन गलत कामों के लिए चला जाता है तो धन में भी कमी हो जाती और परेशानियां आ जाती हैं।*

*"जिनके घरों मे बराबर नाम ध्वनि हो रही है वहां..."*
किसी को किसी भी तरह की परेशानी हो तो आप *जयगुरुदेव* नाम की ध्वनि बोल कर के देखो। सुबह शाम एक घंटा और परिवार वालों को बुलवाओ।
आप ध्यान भजन करोगे, आपमें ताकत शक्ति आएगी, आपको तो फायदा दिखेगा लेकिन उनको कैसे फायदा दिखेगा?

*परिवार वालों की तकलीफ कैसे दूर होगी?* *जयगुरुदेव* नाम की ध्वनि जब बोलना शुरू कर देंगे तो उनकी भी तकलीफों में कमी आ जायेगी।
जब से नाम ध्वनि बोलने लग गए तो तबीयत ठीक रहने लग गई, बीमारियां घर से निकलने लग गई।
वो रुपया पैसा कमाता बहुत था लेकिन पता नहीं चलता था कि कहां चला जाता है? हाय-हत्या लगी रहती थी, लेकिन उसमें भी आराम होने लग गया।

*"नाम ध्वनि बोलने की आदत जब बन जाएगी तो फिर बोलने में संकोच नहीं होगा...."*
देखो! बच्चे और बच्चियों, आप लोग *जयगुरुदेव* नाम की ध्वनि बोलो और बोलवाओ। जो रिश्तेदार, मिलने-जुलने वाले कोई भी हो।
जब खुद को प्रैक्टिस हो जाएगी, तब कहने में संकोच नहीं करोगे। यहां तो सब बोलोगें, रास्ते में जब जाओगे तो *जयगुरुदेव* नाम की ध्वनि मुंह से निकलेगी।

आखिरी वक्त पर किसी किसी को मरते समय बड़ी तकलीफ होती है। कर्मों के अनुसार यमराज के दूत आते हैं, इस शरीर को खाली कराने के लिए, तो बड़ी तकलीफ होती है।
उस समय पर अगर मुंह से *जयगुरुदेव* नाम निकल गया, जैसे तकलीफ में जिस लड़के को पुकारते हो, लड़का तुरंत आपकी मदद करने आ जाता है, ऐसे ही जो जागृत नाम है, वक्त का नाम है, मरते समय जब उसे याद करेंगे तो वह आ जाएंगे, वह सामने प्रकट हो जाएंगे।

*उनके सामने यमराज के दूत टिक नहीं सकते। जब 'जयगुरुदेव' नाम बराबर याद रहेगा और नाम ध्वनि बोलते रहोगे तो यमराज के दूत लौट जायेंगे।*

*"जब भय खुल जाएगा, आदत बन जाएगी तो 'जयगुरुदेव' नाम ध्वनि बोलने में संकोच नहीं होगा..."*
बहुत से लोग देखो! कोई खुशी हुई तो उसमें *जयगुरुदेव*, कोई तकलीफ हो गई तो उसमें भी *जयगुरुदेव* दु:ख में और सुख में सब में *जयगुरुदेव* बोलते हैं।
तो आदत बनाने की जरूरत है। जब भय खुल जाएगा, आदत बन जाएगी तब आपको *जयगुरुदेव* नाम बोलने से संकोच नहीं होगा।

*आप यह समझो वही रट जाता है फिर इसलिए रटो और बच्चों को रटाओ।*

baba umakantji maharaj


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ