*जयगुरुदेव*
*सन्देश / दिनांक 02.12.2021*
*सतसंग स्थलः रामपुर, उत्तरप्रदेश*
*सतसंग दिनांक: 01.दिसम्बर.2021*
*"जो जाति, पांती और धर्म के नाम पर जिस्मानी मस्जिद को खत्म कर दे रहे हैं, उनको दोज़ख में सजा भोगनी पड़ेगी ..."*
*- बाबा उमाकान्त जी महाराज*
जिससे कोई नहीं बच पाया, इस विधि के विधान को सरल शब्दों में बता कर और समझा कर, लोगों को जाने अनजाने में होने वाले पाप से, नरक-चौरासी से बचाने वाले,
इस समय के पूरे समर्थ संत सतगुरु उज्जैन वाले *बाबा उमाकान्त जी महाराज* ने 01दिसंबर 2021 को रामपुर, उत्तरप्रदेश में दिए व यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम *(jaigurudevukm)* पर प्रसारित संदेश में बताया कि,
उस मालिक ने सबका हाड़ मांस, खून, टट्टी पेशाब का रास्ता एक जैसा बनाया। उसके यहां कोई भेदभाव नहीं है। यहां पर तो जाति धर्म के नाम पर इस मानव मंदिर, जिस्मानी मस्जिद को खत्म कर दे रहे हैं। यह बहुत बड़ा पाप कर रहे हैं।
दोज़ख में जाना पड़ेगा। नर्क की सजा बहुत कठिन है। *मानव हत्या, जीव हत्या, आत्म हत्या मत करना, नहीं तो उसकी सजा मिल जाएगी।*
*जो जानवरों को मारता काटता, उनके मांस को निकालता, पकाता, खाता, खिलाता है,*
*सबको बराबर पाप लगता है...*
इसलिए किसी भी पशु-पक्षी का मांस घर में आना नहीं चाहिए। मांस खाना छोड़ दो, इससे तरह-तरह की बीमारियां आ जाती हैं। अभी आपने बीमारी क्या देखी हैं?
कोरोना से तेज बीमारियां तो आगे आ रही हैं। कहते हो न कि *"चट मंगनी - पट ब्याह"*। शाम को बीमार पड़े, सुबह आंख बंद कर लिए। ऐसी बीमारियों का ट्रेलर आ रहा है। विदेशों में शुरू हो गया है।
*आध्यात्मिक विज्ञान से ही दुनिया के सारे विज्ञान निकले हुए हैं...*
विदेशी लोग अब घबराए हुए हैं। कहते थे सूरज और चांद पर चले जाएंगे। हवाई जहाज बना लिया है। यह सब अज्ञानी हैं। *जब जीरो दिया मेरे भारत ने, तब दुनिया को गिनती आई।* भारत का विज्ञान ही तो लोग ले करके चले गए। आध्यात्मिक विज्ञान से ही सारे विज्ञान निकले हुए हैं।
*आध्यात्मिक विज्ञान के आगे दुनिया का सारा विज्ञान है फेल...*
कहते हैं हवाई जहाज बना लिया लेकिन हनुमान जी कौन कोई हवाई जहाज में बैठ के गए थे?
संजीवनी लाने के लिए उड़ कर जाने को हुआ तो छोटा बन गए। जब पहाड़ उठाने को हुआ तो भारी -भरकम शरीर बना लिया।
वह भी तो कोई विज्ञान - विद्या थी जब सती सावित्री ने पति के प्राण को वापस ले लिया।
सती अनुसुइया ने त्रिदेव ब्रह्मा विष्णु महेश को छोटा -छोटा बच्चा बना दिया। वह भी तो कोई विज्ञान था।
*छोड़ दो अंडा, मांस और शराब, इससे होती बुद्धि खराब...*
प्रेमियों! मांस-मछली मत खाना। ये तालाब के सफाई के लिए बनाई गई। जो भी गंदी चीज डालोगे तालाब में, मछली खाएगी।
अंडा, शराब मत खाना-पीना। एक हजार बुराईयां हैं शराब में। *ऐसे कोई भी नशे का सेवन आप मत करना कि जिससे बुद्धि भ्रष्ट हो जाए और मां, बहन, बेटी की पहचान आंखों से खत्म हो जाए।*
Jaigurudev
जयगुरुदेव आध्यात्मिक सन्देश
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev