इस समय पर आटा-दाल का मिलना कठिन* *लेकिन भगवान का मिलना बहुत आसान है।*

*जयगुरुदेव*
*प्रेस नोट/ दिनांक 14.08.2021*
दुजोद आश्रम, सीकर, राजस्थान

*इस समय पर आटा-दाल का मिलना कठिन*
*लेकिन भगवान का मिलना बहुत आसान है।*

जीते जी इसी मनुष्य शरीर से देवी-देवताओं के दर्शन का सीधा और सरल मार्ग बताने वाले, परमात्मा के साक्षात् अवतार, मनुष्य शरीर में धरती पर मौजूद पूरे सतगुरु,

*संत बाबा उमाकांत जी महाराज* ने 14 अगस्त 2021 को सीकर, राजस्थान में यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम *(jaigurudevukm)* पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि,
प्रेमियों! उस प्रभु को पा लो जिसने यह दुनिया बनाया है फिर आपको पापी पेट के लिए गुनाह-गलती करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
अब आप कहोगे कि भगवान का मिलना तो बड़ा कठिन है। पहले दस दस हजार साल लोगों ने तपस्या किया लेकिन भगवान नहीं मिले। अब हमको इस समय पर कैसे भगवान मिल जाएंगे?

*इस घोर कलयुग में मन इस शरीर का मालिक बन बैठा है।*

देखो प्रेमियों! इस समय पर भगवान का मिलना आसान है, आटा-दाल का मिलना कठिन है। यह मन आपका एक जगह से दूसरी जगह ले जाता है। मन इस शरीर का मालिक बन बैठा है।
मन ही सब कुछ इस समय पर करवाता है। अच्छा भी, बुरा भी यही कराता है। सतयुग में बहुत ताकतवर था हाथी के समान। त्रेता में घोड़ा, द्वापर में बकरी और कलयुग में चींटी के समान कमजोर हो गया।

*थोड़ा सा ध्यान दुनिया की तरफ से हटाओ और उस मालिक को उसके असली नाम से पुकारो तो बोल देगा।*

इस समय पर थोड़ा सा ध्यान दुनिया की तरफ से हटाओ और उस मालिक-भगवान की तरफ लगाओ और उसके असली नाम को पुकारो तो बोल देगा।

*और वह जब मिल जाएगा तो आपको पापी पेट के लिए गुनाह गलती करने की जरूरत नहीं रहेगी।*

Jaigurudev


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ