मैंने तो संकल्प बना लिया है कि देश में गौ हत्या बंद करा करके ही दम लूंगा - बाबा उमाकान्त जी महाराज

जयगुरुदेव
प्रेस नोट
04.12.2015,
टोंक, राजस्थान


*मैंने तो संकल्प बना लिया है कि देश में गौ हत्या बंद करा करके ही दम लूंगा- बाबा उमाकान्त जी महाराज*

जीव दया की शिक्षा देने वाले वर्तमान के पूरे सन्त सतगुरू बाबा उमाकान्त जी महाराज जी ने 4 दिसम्बर 2015 को सत्संग सुनाते हुये बताया कि गऊ माता की जान बचाना बहुत जरूरी है। गऊ माता के जान बचाने का जो अभियान चल रहा है, उसको आप बराबर चलाते रहो। 

देखो! तोड़फोड़, हड़ताल, आंदोलन करोगे तो उससे आपका नुकसान होगा, देश का नुकसान होगा। मारकाट करोगे तो उससे आपका नुकसान और अन्य लोगों का नुकसान होगा। तो नुकसान वाला काम क्यों करते हो? हड़ताल, तोड़फोड़, धरना-घेराव से कोई काम होने वाला नहीं है।

*वैचारिक क्रान्ति लाकर गऊमाता की जान बचाओ*

महाराज जी कहा कि प्रेमियो वैचारिक क्रांति पैदा करो। विचारों में परिवर्तन लोगों के लाओ और लोग अपनी बात ऐसे व्यक्ति तक पहुंचाये की जो ये काम कर सकता है। इस काम को कौन कर सकता है? प्रधानमंत्री मोदी साहब कर सकते हैं। प्रधानमंत्री जी के पास लिखकर चिट्ठी भेज दो, फार्म भरकर के भेज दो, दस्तखत करवा के दे दो कि आप गाय को राष्ट्रीय पशु बनाइए, एक लाइन का कानून बना दीजिए कि गाय राष्ट्रीय पशु है, गऊ माता की जान बच जाएगी।

और उसी के साथ एक सख्त कानून और बनाइए कि गऊ हत्या करने वालों को फांसी की सजा हो। क्यों? जब कानून सख्त रहता है तब उसका लोग पालन करते हैं। मैंने विदेशों में देखा, मैं गया, प्रेमी बुलाते हैं। सत्संग करने नामदान देने जाता हूं। मैंने देखा कि जो विकसित देश हैं वहां पर कानून बहुत सख्त है। कोई भी हो सब नियम का पालन करते हैं। 
गाड़ी अगर तिराहे पर रोकना हो तो सब ब्रेक लगाएंगे और फिर उसके बाद आगे बढ़ेंगे। तो ऐसे ही जब कानून सख्त हो जाएगा तो गऊ माता की जान बच जाएगी, जान बचाना बहुत जरूरी है।

*गऊ माता की जान बचाना बहुत जरूरी है आगे गऊ माता ही लोगों की जान बचाने में होगी सहायक*

महाराज जी ने बताया कि गऊ माता की आगे बहुत जरूरत है। पैदा होते ही गाय की दूध की जरूरत बच्चे को पड़ती है। और पंचामृत बनाना हुआ तो गाय के दूध की जरूरत पड़ती है। 

शुभ काम करना है, गोबर से लीपते है। और गौरी गणेश गाय के गोबर का ही बना कर के लोग पूजा करते हैं। बहुत से लोग तो मरते समय में आखिरी समय में गाय का पूंछ पकड़ा देते हैं कि पार कर देगी। अब गाय नहीं रहेगी तो कोई मुर्गी का पंखा पकड़कर के पार होगा? तो इनका रहना बहुत जरूरी है।

*एक लाइन का कानून बनाओ।* 
*गाय को राष्ट्रीय पशु बनाओ।।*

महाराज जी बताया कि लाखों गायें रोज काटी जा रही हैं। अंग्रेजों के समय में इतने स्लॉटर हाउस, कत्लखाने नहीं थे जितने अब हो गए हैं। इनका जान बचाना बहुत जरूरी है। 

इसलिए सब लोग वैचारिक परिवर्तन लोगों में लाओ। आप एक-एक आदमी 10 आदमीयों को रोज बताओ कि भाई गऊ माता की जान बच जाए तो बहुत अच्छा रहेगा। जयगुरुदेव के भक्तों का यह अभियान चल रहा है। हमारा यह अभियान की गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए। 

आप अपना विचार बताओ तो वो कहेंगे की बहुत अच्छा है। तो आप कहो कि आप उस मालिक से प्रार्थना करो कि गाय माता की जान बच जाए तो मालिक सुनवाई कर देगा।


*कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक कोई भी अंडा मछली मांस शराब की दुकान नहीं होगी*

महाराज जी कहा कि अगर इन्होंने कर दिया तब तो इनका नाम हो जाएगा नहीं तो मैंने तो इस संकल्प बना लिया है कि देश में गौ हत्या बंद करा करके ही दम लूंगा।

मेरे पास फार्मूला है, उपाय है। जब वह उपाय लागू करूंगा तब देश में गऊ हत्या ही नहीं, किसी भी पशु-पक्षी की हत्या नहीं होगी। कश्मीर से कन्याकुमारी तक कोई भी मांस की, शराब की, अंडे की दुकान ही नहीं होगी। कोई भी चोरी व्यभिचार करने वाला नहीं मिलेगा। 

रात को 12 बजे देश के किसी भी सड़क पर कोई नौजवान औरत गहने पहन कर के घूमेगी तो किसी की नीयत खराब नहीं होगी। भावना की ही तो बात होती है। जवान भाई जवान बहन एक ही चारपाई पर पड़े रहते हैं उनकी भावना अलग होती है और पति पत्नी की भावना अलग रहती है। 

जब भावना बदल जाएगी, जब दूसरे के धन को लोग जहर से जहर मानने लगेंगे, दूसरे की मां बहन को अपनी मां बहन की तरह से मानने लगेंगे तब उस वक्त पर नीयत साफ हो जाएगी तो समय पर जाडा, समय पर गर्मी और समय पर बरसात होगी। जो पेड़ नहीं फल देते, फल देने लगेंगे। जो दूध देने वाले पशु दूध नहीं देते वो दूध देने लगेंगे। आप यह समझ लो उस वक्त पर देश में सतयुग होगा।

जयगुरुदेव

-- परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज उज्जैन (म.प्र)भारत

Baba umakant ji maharaj, ashram ujjain mp

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ