कलयुग का जीता जागता जय गुरु देव नाम मुसीबत में जब बोलोगे तो मदद मिलेगी -बाबा उमाकान्त जी महाराज

जयगुरुदेव
प्रेस नोट-
छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश

*कलयुग का जीता जागता जय गुरु देव नाम मुसीबत में जब बोलोगे तो मदद मिलेगी -बाबा उमाकान्त जी महाराज*

वर्तमान के पूरे संत बाबा उमाकांत जी महाराज ने 9 फरवरी 2021 को छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश में सतसंग सुनाते हुए बताया कि देखो प्रेमियों!
परलोक बनाने तरीका आपको बताऊंगा। आपको वो नाम बताऊंगा जिसके लिए गोस्वामी महाराज जी ने कहा

 कलयुग केवल नाम अधारा।
 सुमिर-सुमिर नर उतरहि पारा।।

जिसके लिए कहा
राम न सकहि नाम गुण गाई।
कहां लगि करूं मैं नाम बडाई।।

कौन सा नाम है? वही नाम है जिसके लिए मीरा ने कहा 
*पायो जी मैंने, नाम रतन धन पायो।
वस्तु अमोलक दी मेरे सतगुरु, कृपा कर अपनायो।।*

वह है ध्वन्यात्मक नाम। धनियों के मुंह से 24 घंटा निकलता रहता है। वह नाम जिसको निर्मायक कहते हैं, जो इस माया के लोक में जन्म नहीं लेते हैं, वह ध्वन्यात्मक नाम कहलाता है। जो मां के पेट में बनकर के, पल करके निकलते हैं और लोगों के फायदे के लिए रक्षा के लिए उनको नाम की जरूरत होती है तो वो वह एक नाम को जगाते हैं।

*बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने लोगों की रक्षा के लिये जय गुरु देव नाम को जगाया*
 
जैसे त्रेता में राम नाम जगाया। विभीषण की कुटिया पर राम नाम लिखा हुआ था। इतनी शक्ति राम नाम में थी कि उस समय लंका जब जली तो विभीषण की कुटिया बच गई।

द्वापर में कृष्ण नाम की शक्ति बढ़ी। उन्होंने कृष्ण नाम को जगाया। कृष्ण-कृष्ण जहां पर जिसने पुकारा कृष्ण खड़े हुए मिले। कलयुग आया। कलयुग में सतनाम कबीर साहब जी ने जगाया। वाहेगुरु को जगाया नानक जी ने, शिव दयाल जी महाराज जी ने राधास्वामी नाम जगाया और हमारे गुरु महाराज जी ने जय गुरु देव नाम जगाया।

*जितने भी दुनिया में लोग हैं, सब परमात्मा शक्ति से जुड़े हैं*

तो नाम जगाया कैसे जाता है? आपको यह नहीं पता है। आप कहां से जुड़े हुए हो? आप सब उस परमात्मा से जुड़े हुए हो पतले तार के द्वारा। देख नहीं सकते हो उसको इन बाहरी आंखों से, ऐसे नही देख सकते। 
जब महापुरुष नाम को जगाते हैं तो पतले तार से उस मालिक से जोड़ देते हैं। जब उस नाम से उसको पुकारते हैं तो तुरंत वह बोलता है। जैसे इस समय आप जुड़े हुए हो आपके शरीर का नाम रख दिया गया है। उससे जब आपको पुकारा जाएगा आपके कान में पड़ेगा। 

आपके जो जीवात्मा बैठी हुई है दोनों आंखों के बीच से रास्ता है जीवात्मा को देखने का, इन आंखों से चार अंगुल पीछे, वहां पर वह आवाज़ पहुंचेगी कानों के द्वारा और फट से तार के द्वारा पता चल जाएगा दूसरे को उसको कि हम को यह बुला रहे हैं। यही कारण है कि मुर्दा को बुलाओ तो नहीं जब जीवात्मा निकल जाएगी तब मुर्दा को बुलाओगे तो नहीं सुनेगा। कोई सो रहा है, जीवात्मा निकली हुई है तो वह जल्दी नहीं सुनता है। 

ऐसे ही पुराने नामों को जब पुकारोगे तो वो नाम इस समय नहीं जुड़ा हुआ है। पहले जुड़ा हुआ था तो ताकत थी उसमें, मदद होती थी लेकिन अब नहीं हो सकती है। इसलिए जीते जागते नाम को जगा रखा है गुरु महाराज जी ने। इस जयगुरुदेव नाम को बोलोगे मुसीबत में तो मदद मिलेगी। प्रचार कर दो प्रेमियों! जयगुरुदेव नाम परमात्मा का नाम है। बाबा जयगुरुदेव जी का जगाया हुआ नाम है। कभी भी कोई भी शाकाहारी नशा मुक्त व्यक्ति मुसीबत के समय जय गुरु देव नाम बोल कर के मदद ले सकता है।

- बाबा उमाकान्त जी महाराज




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ