आगे का समय खराब, बड़ा भयंकर समय आ रहा है -बाबा उमाकान्त जी महाराज
विश्व विख्यात परम् सन्त बाबा जय गुरु देव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, उज्जैन से पधारे सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 14 फरवरी 2021 को बाबा जयगुरुदेव आश्रम, पेंड्री, छत्तीसगढ़ में सत्संग सुनाते हुए भक्तों को संदेश दिया कि आगे का समय खराब है, बड़ा भयंकर समय है। 2020 से 2021 का साल हर तरह से ज्यादा खराब जाएगा। हर तरह की तकलीफें आएंगी। शाकाहारी सदाचारी रहोगे और लोगों को बनाओगे, भजन करोगे और कराओगे, नामदान दिलाओगे तो उसी तरह से इनकी रक्षा होगी- कैसे? जैसे हाथ की चक्की होती है जिसमें एक आधार होता है, बीच में लकड़ी की कील होती है। उसके किनारे-किनारे जो गेहूं होते हैं - जैसे वह बच जाते हैं। इसी तरह हमेशा ऐसा हुआ है। इतिहास बता रहा है। तो आपको बचत का तरीका बता दिया गया है। यह सब याद रखोगे तो तकलीफें आएंगी और साइड से निकल जाएंगी। कहने का मतलब यह है कि बातों को पकड़ो, समझो और मानो।
धर्म का ह्लास अभी नहीं हुआ मगर मानव धर्म से लोग अलग हो गये
महाराज जी ने बताया कि घर में एक भी धार्मिक व्यक्ति हो गया तो कुछ दिन तक चलता रहता है। गांव में एक भी व्यक्ति धार्मिक हो गया तो चलता रहता है। जब गांव में सब अधर्मी हो जाते हैं तो गांव धंस जाता है। धर्म का ह्लास अभी नहीं हुआ है, धर्म अभी है लेकिन जो मानव धर्म है उससे लोग अलग हो गए हैं।
जो रास्ता आपको बताया गया है - ध्यान, भजन, सुमिरन करने का, जिससे मानवता आ जाएगी, मानव धर्म आ जाएगा।
इस चीज की जानकारी जब आ जाएगी, पहचान आ जाएगी, दीन-दुनिया दोनों बनेगा, जहां रहोगे सुखी रहोगे। इससे मानसिक शांति भी आपको मिलेगी और जब आपका समय पूरा होगा तो मालिक आपको अपने पास बुला लेगा।
महाराज जी ने बताया कि आपको कोई तकलीफ नहीं होगी। अगर आप अपनी जीवात्मा को निकालना सीख गए फिर दिन में में 10 बार जियो, 10 बार मरो कोई डर नहीं रहेगा, कोई चिंता नहीं, कोई फिक्र नहीं रहेगी।
*परम् सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज,
आश्रम उज्जैन, मध्य प्रदेश, भारत*
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev