◆ वक्त-ऐ-मुर्शिद का सर्व हितकारी पैगाम ◆

जयगुरुदेव 
*सन्त उमाकान्त जी महाराज ने कहा-*


इस समय धरती पर पाप बहुत हो रहा, जीव हत्या, मावन हत्या, बलात्कार, धोखा, बेईमानी, चोरी, डकैती, दिल दुखाने जैसी घटनायें बहुत हो रही हैं।

सत्संग न मिलने, सन्तों के पास न जाने से बुद्धि भ्रष्ट होती जा रही है। भगवान खुदा के बनाये नियम के खिलाफ इन्सान काम कर रहा है। नाराज कुदरत सजा देने के लिए तैयार है। जगह-जगह आग लगेगी, फैक्ट्री, दुकानें, गांव के गांव जलकर नष्ट हो जायेंगे।

हवा इतनी तेज चलेगी कि पत्थर उड़कर लोगों के ऊपर पड़ेंगे, लोग मरेंगे। मेघ देवता पानी की जगह ओला पत्थर बरसायेंगे। धरती हिलेगी, फटेगी, जन धन की हानि होगी। अपराध बढ़ेगा। किसी की बहन-बहू-बेटी सुरक्षित नहीं रहेगी।

यह बात बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी परम् सन्त उमाकान्त जी महाराज ने 11 व 12 जुलाई 2014 को गुरुपूर्णिमा के अवसर पर बताई और कहा कि यदि लोग शाकाहारी सदाचारी चरित्रवान बन जायें, शराब व अन्य बुद्धि नाशक नशा छोड़ दें तो थोड़ी बचत हो सकती है।

महाराज जी ने कहा कि कुछ समय के लिए औरतें आभूषण पहनना और अकेले में कहीं आना-जाना बन्द कर दें।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों से कहा कि आप गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करके ऐसा कानून बनाइये कि गौ हत्या करने वाले को फांसी की सजा हो जाये। इससे गऊ माता की जान बच जायेगी।
मेहनत और ईमानदारी की सब लोग कमाई करें।

बच्चों, माता-पिता की सेवा करो और चरित्रवान बन जाओ। सभी लोग 24 घण्टे में से एक घण्टे सुबह शाम समय निकाल कर इसी मनुष्य मंदिर में भगवान का सच्चा भजन करिये। ख्वाहिशों की इबादत से मालिक नहीं मिलता।

- सन्त उमाकान्त जी महाराज
  बाबा जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन (म. प्र.)

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ