*कीड़े खाने वाले लोग भी हैं, मत खाओ*

जयगुरुदेव

17.04.2023
प्रेस नोट
श्रावस्ती (उ.प्र)


*धन के, देश पर कब्जा करने के लालच में कुछ लोग दूसरे देशों से तमाम नशे की गोलियां भेज कर के नौजवानों के चरित्र, आदतों को बिगाड़ रहे*

*बाबा जयगुरुदेव के बावल (हरियाणा) में बनने वाले मंदिर स्थान से क्या मिलेगा, ये तो वो ही बताएँगे*


निजधामवासी बाबा जयगुरुदेव जी के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी, अपने गुरु के नाम काम को आगे बढाने में लगे उनके परम शिष्य, इस समय के महापुरुष, दुःखहर्ता, सन्त सतगुरु उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त जी महाराज ने 15 अप्रैल 2023 प्रात: श्रावस्ती (उ.प्र) में दिए व अधिकृत यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम पर लाइव प्रसारित संदेश में बताया कि 

शरीर को जब साफ रखोगे तब आपको प्रभु का, देवी-देवताओं का दर्शन हो सकता है। जैसे शरीर को साफ़ रखते हो, ऐसे ही अंतरात्मा को साफ रखो। अंतरात्मा का मैल, ये कर्म कैसे खत्म होते हैं? कौन खत्म करता है? जो रास्ता बताता हैं, जिसको समरथ गुरु कहते हैं, वह मदद करते हैं। कर्मों को कटवाता भी है। कहा गया- गुरु बिन मैलो मन को धोई। वो धुलाते है, मदद करते हैं। जब अंतरात्मा साफ होती है, अंदर का मैल हटता है तब अंदर में दर्शन होता है, कोई चीज मिलती है। तो अंतरात्मा को साफ रखने की जरूरत है।

*कीड़े खाने वाले लोग भी हैं, मत खाओ*

मोटी बात समझो मांस किसी भी जानवर, पशु-पक्षी का, जीव का नहीं खाना है। जिसमें हिंसा हत्या हो उस चीज को नहीं खाना है। चाहे जमीन के नीचे रहने वाले कीड़ों को भी नहीं खाना है। कीड़े खाने वाले लोग भी हैं। बकरा काटकर रख देते हैं। दो-चार दिन के बाद उसमें बड़े-बड़े कीड़े पड़ जाते हैं। ऊपर टांग देते हैं, नीचे तेल जलाते हैं। जब तेल खौलता है और ऊपर कीड़ों में भाप लगता तो उसी तेल में गिरते, तलते चले जाते हैं। उन्हें छान करके रखते हैं, उसको खाते हैं। 

ताजुब मानोगे तो जगह का, खाने वाले बड़े-बड़े लोगों का नाम भी मैं बता सकता हूं। किसी भी जानवर, कीड़े-मकोड़े, पशु-पक्षी जिसमें हिंसा-हत्या होता हो, उसको न काटना न खाना है। बल्कि उन पर दया करनी है क्योंकि यही जीवात्मा उसमें (उन योनियों में) सजा भोगने के लिए डाल दी जाती है।

*नौजवानों की चरित्र और शक्ति ख़त्म होती जा रही हैं*

आज के नौजवानों के चरित्र को, शक्ति को खत्म करने के लिए भांग अफीम शराब ताड़ी हीरोइन कोकीन आदि तमाम गोलियां चल गई। कुछ लोग धन के लालच में, देश पर कब्जा करने के लालच में, तमाम गोलियां बाहर से दूसरे देशों से अंदर ही अंदर भेज कर के उनके चरित्र को, आदतों को बिगाड़ दे रहे हैं। तो चाहे ऐसी गोली हो या पीने वाली चीज हो, जिस किसी भी चीज से आदमी होश में न रह जाए, मदहोश हो जाए, उस नशे का सेवन आप मत करना।

*बाबा जयगुरुदेव के बावल (हरियाणा) में बनने वाले मंदिर से क्या दया मिलेगी ये तो वो ही बताएँगे*

बाबा उमाकान्त जी ने 11 अप्रैल 2023 प्रातः भदोही (उ.प्र.) में बताया कि गुरु महाराज (बाबा जयगुरुदेव जी) ने अपने गुरु (सन्त घूरे लाल जी महाराज) का मंदिर बनाया था। मैं भी वहां बनाना चाहता था लेकिन झगड़ा-झंझट के चक्कर में, गुरु का नाम न बदनाम हो जाए इसीलिए मैं उज्जैन चला गया। वहां आश्रम बनाया। वहां से काम करना शुरू किया। जैसे गुरु महाराज के गुरु भाइयों ने झगड़ा-झंझट पैदा किया था तो गुरु महाराज ने अपने गुरु महाराज (दादा गुरु) का स्थान चिरौली छोड़ दिया था। 

ऐसे ही मैं भी उधर से हट आया। कोशिश तो किया कि वहां बन जाए लेकिन लोग नहीं माने तो बावल, रेवाड़ी (हरियाणा) में गुरु महाराज का एक चिन्ह प्रेमियों के कहने पर, प्रेमियों की इच्छा के अनुसार वहां शुरु कर दिया गया। अब वह बनना शुरू हो गया है। जब बन जायेगा तो जैसी गुरु महाराज की दया मौज होगी, क्या देंगे, उस स्थान से क्या करेंगे, यह तो आप समझो गुरु महाराज ही बताएंगे।

58 मिनट से 


dukh-harta-baba-umakantji-maharaj


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ