जयगुरुदेव
◆● महाराज जी के अनमोल वचन ●◆
◆ किसी के बहकावे में आकर हड़ताल, तोड़फोड़-आन्दोलन, धरना, घेराव मत करना। देश की सेवा का मौका पाने के लिये देश भक्त बनना पड़ेगा।
◆ मनुष्य के बिना लगाम के चलने से समाज बर्बाद हो जायेगा।
◆ इस समय पर झोपड़ी से महल तक में रहने वाले लोग दुःखी हैं। मानसिक शान्ति नहीं है। लड़ाई-झगड़ा, बीमारी, प्रेत बाधा, कुदरती कहर, इनसे कैसे छुटकारा मिलेगा ? इसका रास्ता लोगों को नहीं मिल रहा है। गैर जानकारी में लोग भटकते रहते हैं, जान तक चली जाती है।
◆ आध्यात्मिक विज्ञान संसार के सभी विज्ञान से आगे है। इसका ज्ञान हो जाने पर हनुमान जी जैसा ताकत बदन में आ जाती है जो उड़कर गये और संजीवनी बूटी का पहाड़ उठाकर ले आये थे।
◆ श्वांसो की पूंजी गिन करके खर्च करने के लिये मिली है। जो जैसा खर्च करता है, उसी तरह से उम्र कम व ज्यादा होती है।
◆ परमेश्वर से गुरु बड़े गावत वेद पुराण, बिना दया गुरुदेव के मिले नहीं भगवान।
◆ जीवात्मा के घाट पर बैठोगे तभी सच्चा आनन्द मिलेगा।
◆ आज से ही शाकाहारी रहने तथा शराब नहीं पीने का संकल्प बना लीजिए।
◆ इसी मानव मन्दिर में जीते जी भगवान का दर्शन होता है।
◆ परमार्थ के तीन स्तम्भ- सत्संग सेवा और भजन।
◆ मनुष्य का मन कंट्रोल से बाहर होकर गलत कामों में लग गया, सही करने का तरीका केवल सन्तों के पास होता है।
◆ रहम करो रहमान मिलेंगे- दया करो भगवान मिलेंगे।
◆ जो रूहों पर रहम करेगा, वही खुदा का प्यारा है।
◆ जयगुरुदेव नाम बोलकर कोई गलत काम मत करना वर्ना सजा मिल जाएगी।
 |
Sabki jan bachane me lage sant umakantji maharaj |
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev