परिवर्तन का कारण भारतवर्ष बनेगा –बाबा जयगुरुदेव जी की भविष्यवाणी

जयगुरुदेव 
जन कल्याणकारी चेतावनी

धर्माचार्यों, राजनीतिज्ञों को नेक सलाह
धर्म तब आयेगा जब सब धर्म के लोग लड़ना छोड़ें। राष्ट्र की उन्नति तभी होगी जब राजनैतिक लोग लड़ना, आंदोलन, हड़ताल, तोड़फोड़, रिश्वत अथवा स्वार्थ दल बदल छोड़ दें। मांस, मछली, शराब, ताड़ी भी छोड़ दें। इसके पहले देश की खुशहाली की जो बात करता है वह भविष्य के आने वाले संकट से बदहोश है। 

वह यह नहीं जानता है कि देश की प्रजा दुराचारी, चरित्रहीन, लड़ने भिड़ने व कामचोर, हड़ताली, आन्दोलन, तोड़फोड़ करने वाली हो गई है। मांस, मछली, अण्डों का भक्षण करने लगी। शराब ताड़ी व अन्य नशीली वस्तुओं के सेवन से प्रजा बदहोशी में आकर पागल बनकर कुत्तों की भांति लड़ने लगी। वह देश की जनता अपनी गरीबी को कदापि नही मिटा सकती है।
–शाकाहारी पत्रिका, 28 जुलाई 1971


औतारी शक्तियों का जन्म हो गया है
भारतवर्ष में औतारी शक्तियों ने जन्म ले लिया है। अनेक स्थानों पर वे बच्चों के रूप् में पल रहे हैं और समय आने पर प्रगट हो जायेंगी। माता पिता अपना सुधार कर लें वरना यही बच्चे उनके विनाषश का कारण बन जायेंगे। इन बच्चों को गोश्त व अण्डा दिया जाता है तो वे मुंह फेर लेते हैं और उधर देखते तक नहीं। 

मां बाप इस बात ध्यान रखें कि जो बच्चे इन चीजों को खाना पीना नहीं चाहते उन्हें जबरदस्ती ना खिलायें। मैं समय का इंतजार कर रहा हूं और सभी महात्माओं ने समय का इंतजार किया है। समय आते ही सबको सब कुछ मालूम हो जाएगा।
–शाकाहारी पत्रिका 7 सितम्बर 1971


परिवर्तन का कारण भारतवर्ष बनेगा
भारतवर्ष को विश्व में परिवर्तन का कारण अब बनना होगा। त्रेता में विश्व युद्ध का कारण भारतवर्ष था और द्वापर में भी विश्व युद्ध का कारण भारतवर्ष था और इस समय में भी भारतवर्ष को ही कारण बनना होगा।
मुस्लिम राष्ट्रों में भारी कलह होगी। सभी मुसलमान आपस में लड़कर समाप्त हो जायेंगे। अधिकांश छोटे छोटे देश टूटकर बड़े देशों में मिल जायेंगे। भारतवर्ष इन सबका अगुआ होगा। चीन के समस्त वैज्ञानिक प्रगति को चूर्ण करके चीन को नष्ट कर दिया जायेगा।  

चीन में बचे खुचे लोगों की सहायता भारत करेगा। इसी बीच तिब्बत भारत में मिल जायेगा। यदि सभी राष्ट्र मिलकर भारत पर आक्रमण करें तो भी इसे कोई जीत नहीं सकता है। भारत में नये सिरे से संगठन होगा। यदि विश्व के सभी राष्ट्र जी जान से यह प्रयास करें कि सुरक्षा परिषद अमेरिका से हटकर भारतवर्ष में न जाने पावे तो यह कदापि नहीं हेगा। सुरक्षा परिषद भविष्य में भारत में चली आएगी।

महापुरुष का जन्म भारत वर्ष के एक छोटे से गांव में हो चुका है और वह व्यक्ति मानव इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण व्यक्ति बनेगा। उसे जनता का इतना बड़ा समर्थन प्राप्त होगा कि आज तक किसी को नही मिला है। वह महापुरुष नये सिरे से विधान को बनायेगा और वह विश्व के सम्पूर्ण देशों पर लागू होगा। उसका एक झण्डा होगा। उसकी एक भाषा होगी।
- शाकाहारी पत्रिका 28 अगस्त 1971


लड़ाई के समय रक्षा होगी
स्वामी जी ने बताया कि युद्ध के समय में सत्संगियों की रक्षा की जायेगी। जयगुरुदेव नाम को बराबर याद करते रहो। यह परमात्मा का नाम है और हर क्षण तुम्हारी रक्षा करेगा।  
- शाकाहारी पत्रिका 14 नवम्बर 1971

पुस्तक जयगुरुदेव की अमरवाणी भाग 2 
Amarvani

युग महापुरुष






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ