इतिहास के झरोंखे से कुछ पहलू

जयगुरुदेव 
स्वामी जी की हिदायत 
विश्व में एक परिवर्तन होगा 
विश्व में एक परिवर्तन होगा। लोगों को शाकाहारी सदाचारी बनना होगा। तोड़फोड़, हड़ताल, निन्दा एवं अनशनों से अलग होकर अपनी भूली हुई आत्मा को परमात्मा तक पहुंचायें। नर्कों और चौरासी के महान दुखों से बचकर आगे आने वाले महा भयंकर व भयावह नरसंहारकारी समय से होशियार हो जायें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो एक समय ऐसा भी आने वाला है जबकि आदमी की लाश उठाने वाला कोई नहीं मिलेगा। सभी राष्ट्रों में भारी कलह होगा। 

सन् 71 तक मुसलमान आपस मे लड़ना शुरु कर देंगे। आगे मांस, मछली, अण्डा, शराब खाने पीने वाले लोग भारत के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नही होंगे। एम.पी. और एम.एल.ए भी इन वस्तुओं का सेवन नहीं करेंगे और न ही रिश्वत लेंगे। ऐसा जमाना आयेगा। एक साथ लड़ाईयां शुरु हांगी। बीमारियां फैलेंगी, अन्न के बिना बहु संख्या में लोग मरेंगे, भूकम्प आयेंगे, तूफान उठेगा, चीन, रूस, अमेरिका, इंगलैण्ड आदि व मुस्लिम राष्ट्रों में भारी कलह होगी।

 भारतवर्ष में भी लड़ाईयां होंगी। लड़ाइयों में बीमारियों के गोले बरसा कर बीमारियां फैलाई जायेंगी। बिना युद्ध के लोग मरेंगे। दिल्ली से राजधानी हटा दी जायेगी। भारत में परिवर्तन छोटी छोटी बातों से होगा। गाय काटना भारत में बंद कर दिया जायेगा, राष्ट्रभाषा हिन्दी और संस्कृत कर दी जायेगी, परिवार नियोजन बन्द कर दिया जायेगा।

मान्स मछली अण्डे की दुकानें शहरों कस्बों में बन्द कर दी जायेगी होटलों डाइनिंग कारों में मान्स नही बनेगा, गन्दे सिनेमा चरित्र गिराने के सब बन्द कर दी जाएगी, विद्धानों का आदर सम्मान किया जाएगा। कोई भी नवयुवक बेकार सड़क पर नहीं घूमने पावेगा। सबको काम मिलेगा। भारत वर्ष को विश्व मे परिवर्तन का कारण बनना होगा। 

त्रेता में विश्वयुद्ध का कारण भारतवर्ष था और इस समय में भी भारतवर्ष को कारण बनना होगा। कलयुग में कलयुग जायेगा और कलयुग मे सतयुग आयेगा। दो युगों की टक्कर में महाभारत तो होना ही है। सभी मुसलमान आपस में लड़कर समाप्त हो जायेंगे। भारी परिवर्तन होगा। आध्यात्मिक शक्तियां भारत मे बराबर रहती है।

भारत वर्ष पर अब किसी भी विदेशी का शासन नही होने पावेगा। जो देश इसे नष्ट करने का प्रयत्न करेंगे वे स्वयं नष्ट हो जायेंगे। पाकिस्तान का नामों निशान मिट जायेगा। महात्माओ ने आवश्यकता समझी तो उधर से बम आयेंगे और महात्मा इशारे से उसे जमीन पर उतार लेंगे तब विश्व के लोगों को पता चलेगा कि आध्यात्मवाद किसे कहते हैं।
-  1961

भारत अब स्वतंत्र हो गया है। आगे एक व्यक्ति राजा होगा। भारत पर अब कोई अधिकार नही कर सकता। जो भारत पर हमला करेंगे वो अपनी मुंह की खायेंगे और वापस जायेंगे। आगे भारत का पूरे संसार पर चक्रवर्ती राज्य होगा। हर देश के लोग भारत को ही अपना अगुआ मानेंगे। हर देश के कानून भारत में बनेंगे। और क्या क्या होगा यह स्वयं वक्त बतायेगा। हां अब वह समय अधिक दूर नहीं।

महाबली एक शासक होगा, धर्म मुकुट सिर पर धारेगा।
धरा से देगा पाप हटाय, जयगुरुदेव की वाणी।
-- कलकत्ता 1963  

जयगुरुदेव इतिहास के झरोंखे से
सन् 70 71 72 इन तीन वर्षों में विश्व के विनाश का कारण बनेगा। इसके बाद आप कार्य देखेंगे। बाबा जी की कोई भी बात कटने वाली नहीं। पहला नरसंहार पूरब में होगा, इसके बाद दूसरा नरसंहार पश्चिम में होगा, तीसरा नरसंहार उत्तर में होगा और चौथा दक्षिण में होगा फिर चारों तरफ होगा। मैं कट्टर हिन्दू हूं। मैं बीड़ी, सिगरेट, तम्बाकू, गांजा, भांग, चरस, अफीम आदि का प्रयोग नही करता हूं।

मांस, मछली नहीं खाता हूं। किसी भी व्यक्ति अथवा संस्था की निन्दा नहीं करता। मैं कट्टर हिन्दू हूं। परन्तु मुसलमानों का पक्का दोस्त भी हूं। मुसलमानों ! पूरब और पश्चिम का पाकिस्तान खत्म हो जायेगा। आप पाकिस्तान का ख्बाव न देंखें। भारत की मिट्टी पानी हवा में पले हिन्दू मुसलमान, काशी, मथुरा अयोध्या सब हमारे हैं। वक्त का इंतजार सभी फकीर महात्माओं ने किया और मैं भी कर रहा हूं।

जयगुरुदेव 
baba jaigurudev ji maharaj





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ