*काल भगवान के इस संसार में उनके नियम न जानने से दु:ख भोग रहे हो।*

*जयगुरुदेव*
*प्रेस नोट/ दिनांक 20.08.2021*
सीकर, राजस्थान

*काल भगवान के इस संसार में उनके नियम न जानने से दु:ख भोग रहे हो।*

सभी जीवात्माओं और देवी देवताओं के असली पिता, कुल मालिक, परम पिता परमात्मा सतपुरुष के दर्शन दीदार का रास्ता बताने वाले,
वर्तमान के पूरे संत सतगुरु *बाबा उमाकान्त जी महाराज* ने राष्ट्रीय त्यौहार 15 अगस्त 2021के अवसर पर सीकर, राजस्थान में यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम *( jaigurudevukm)* पर प्रसारित संदेश में बताया कि,
यह दुखों का संसार है। यहां कोई सुखी नहीं है क्योंकि यह पराया देश है। काल भगवान के इस देश के नियमों को न जानने से दुख पा रहे हो। कोई सुखी नहीं है। न राजा को शांति, न रैय्यत को शांति, न पूंजीपति को नींद आ रही है।

जिसके पास रुपया पैसा है, वह भी दु:खी है और जिसके पास नहीं है वह तो दुखी है ही। जिसके पास लड़के नहीं हैं वह तो दु:खी है ही, जिसके पास भरा पूरा परिवार है वह तो और ज्यादा दु:खी हैं।
क्योंकि यह है, दुखों का संसार। इस पराये देश में उसकी जैसी व्यवस्था है, उस हिसाब से चलना पड़ता है। जब उसकी व्यवस्था नहीं समझ पाए तो दुःख झेल रहे हैं।

*यह जिसका देश है, उसने आपकी आंखों के सामने पर्दा लगवा दिया। जिससे आपकी तीसरी आंख बंद हो गयी।*

तो आप अपना देश छोड़ कर के यहां आ गए। अब आप कहोगे कौन सा अपना देश?
हमको तो मालूम नहीं है। लेकिन मां के पेट में जब थे, तब आपको मालूम था। बाहर आने के बाद जिसके देश में, जिसके धरती पर आप पैर रखे, उसने आपके आंखों के सामने पर्दा डलवा दिया। आप अपने देश को देख नहीं पा रहे हो।

जैसे आंख के सामने पर्दा लगा दो। हम आप अभी सामने बैठे हैं लेकिन आप हमको नहीं देख पाओगे। पर पर्दा हट गया तो आप हमको देख सकते हो और हम आपको देख सकते हैं।
जैसे मोतियाबिंद हो गया, आंखों में जाला-माडा हो गया, हट जाए तो आप देख सकते हो। ऐसे ही इन बाहरी आंखों से आप अपने देश को, अपने असली घर को, अपने असली पिता को देख नहीं पा रहे हो।

*न जाने कितने जन्मों में मां बेटी बनीं, बेटी मां बनीं, बाप बेटा बना, बेटा बाप बना, मां पत्नी बनीं, पत्नी मां बनीं.....*

अभी तो आपके पिता जो जिंदा हैं, कहोगे ये हमारे पिता हैं। चले गए तो कहोगे वह हमारे पिता थे। लेकिन इसके पहले भी कई जन्मों में आपको जाना पड़ा। एक ही जन्म में आपको ये अवसर नहीं मिला। कई जन्मों में आपको जाना पड़ा।
न जाने कितने जन्मों में मां बेटी बनीं, बेटी मां बनीं, बाप बेटा बना, बेटा बाप बना, मां पत्नी बनीं, पत्नी मां बनीं। न जाने कितने जन्म बीत गए। यह आपको नहीं पता है।
अभी आप इन चीजों को नहीं देख सकते हो। मां के पेट में जब आप थे तो सब दिखाई दे रहा था, लेकिन बाहर आए तो पर्दा पड़ गया। लेकिन पर्दा अगर हट जाए तो सब दिखाई पड़ जाए।

*दोनों आंखों के बीच में, परमात्मा की अंश, जीवात्मा में एक आंख है। अगर वह खुल जाए तो आप अपने असली घर, पिता का दर्शन कर सकते हो।*

समझो! जैसे यह दो आंखें बाहर हैं, ऐसे ही एक आंख अंदर है। वह जीवात्मा में है। जीवात्मा कहां है? दोनों आंखों के बीच में बैठी है। परमात्मा का छोटा सा टुकड़ा है। एक आंख उसमें है।
वह अगर खुल जाए तो आप अपने घर को, अपने पिता को देख सकते हो। जैसे सिस्टम है कि पुरुष और स्त्री से ही बच्चा पैदा होता है। जैसे आपके पिता-मां रहे तो जो सबसे शुरू में थे जिनको आदम और हव्वा कहते हैं, उनके भी तो कोई पिता है।

देवी देवताओं के भी पिता हैं। 33 करोड़ दुर्गा, 10 करोड़ शंभू जब सृष्टि बनी तो यह बनाए गए थे। इन सबके पिता हैं, सबके सिरजनहार, वही आपके पिता। बाकी तो यह पिता हर जन्म में आपके बदलते रहे, माता बदलती रही जैसा मैं आपको बता रहा हूं।
*आप यह समझो कि असली पिता का दर्शन हो सकता है और आप अपने असली घर इसी जन्म में पहुंच सकते हो।*


baba-umakantji-maharaj


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ