*जयगुरुदेव*
*प्रेस नोट/ दिनांक 16.08.2021*
सतसंग, सीकर, राजस्थान
*15 अगस्त 2021 को बाबा उमाकान्त जी महाराज की भविष्यवाणी;*
*"यदि लोग शाकाहारी नहीं बनें और कर्मों को ठीक नहीं किया तो बहुत बुरा समय आएगा।"*
मानव धर्म के विकास में आई हुई बाधाओं को पहचान कर उन्हें दूर करने के उपाय बताने वाले,
समय के संत सतगुरु उज्जैन वाले *बाबा उमाकान्त जी महाराज* ने दिनांक 15 अगस्त 2021 भारत के राष्ट्रीय पर्व *स्वतंत्रता दिवस* पर यूट्यूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम *(jaigurudevukm)* पर प्रसारित सन्देश में बताया कि,
आत्महत्या, जीव हत्या और मानव हत्या बहुत बड़ा पाप है। इससे छुटकारा फिर आपको नहीं मिल पायेगा। इसलिए आत्म हत्या करना मत, इसकी प्रेरणा मत देना और जीव हत्या करने वालों को समझाना।
बहुत से लोग तो यही सोचते हैं कि बलि चढ़ाने से ही देवता खुश होते हैं। लेकिन बलि चढाने से देवता खुश नहीं नाराज होते हैं और जीव हत्या का पाप अलग लग जाता है, तकलीफ झेलते ही रहते हैं।
*आजकल जप-तप, पूजा-पाठ, अनुष्ठान से फल क्यों नहीं मिल पा रहा है?*
जीव हत्या मत करना। जो जानवरों को मार के लाता है, काटता है, मांस को निकालता है, पकाता है, खाता है, खिलता है, सबको बराबर पाप लगता है। इसलिए पाप से अब दूर रहना। अपने पेट को कब्रिस्तान मत बनाना।
*बहुत सा पूजा-पाठ, अनुष्ठान, यज्ञ, जप-तप लोग करते हैं लेकिन कहीं कबूल होता है?*
*क्यूँ नहीं होता है?*
जगह यानि मांसाहारी भोजन करने की वजह से मनुष्य शरीर ही गन्दा है। वहां से जब कुछ बोलोगे, करोगे तो कबूल नहीं होगा।
जैसे लेट्रिन से छुकर आई हवा बदबूदार होती है, ऐसे ही गन्दी जगह से जो भी श्लोक पढ़ोगे, पूजा-पाठ आदि करोगे, कबूल नहीं होगा। गन्दी जगह से कौन खुश होगा? कोई नहीं।
इसलिए मानव मंदिर को साफ़-सुथरा रखना पड़ता है तब वो कबूल करता है। जैसे मिट्टी-पत्थर के मंदिर में मुर्दा-मांस डाल दो तो कोई पूजा करेगा?
यही कहेंगे की कबूल नहीं होगा। जगह गन्दी हो गयी। तो इस मनुष्य शरीर को पाक-साफ़ रखना।
*कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी के बारे में पहले ही बता दिया था।*
जब से मांसाहार बढ़ा तब से बीमारियाँ बढ़ गयीं। और यदि मांसाहार अगर रुकेगा नहीं, आप रोकेंगे नहीं, आप लोग कोशिश नहीं करोगे तो मैं तो बहुत पहले कहा करता था कि,
*ऐसी बीमारियाँ आएँगी कि डॉक्टर और वैज्ञानिक दवा खोजते ही रह जायेंगे और तब तक कितने ही लोगों की जान चली जाएगी।* पुरानी केसिट को देख लो।
*(देखिये; यू-टयूब चैनल जयगुरुदेवयूकेएम jaigurudevukm)*
*यदि लोगों ने शाकाहार नहीं अपनाया, कर्मों को ठीक नहीं किया तो बहुत बेकसूर लोग मारे जाएंगे, बहुत बुरा समय आएगा।*
आज *राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त 2021* को सबको बता देता हूँ,
*यदि लोग शाकाहार को नहीं अपनाएंगे तो बीमारियों को तो झेलना ही पड़ेगा। अभी आपने तकलीफों को नहीं देखा है। यदि कर्म लोगों के सुधरे नहीं, तो ओला वृष्टि, बाढ़, तूफ़ान, भूकंप आयेंगे। लोगों को जूनून सवार होगा, बेकसूर लोग मारे जायेंगे, बहुत खराब हालत हो जाएगी। बेटा-बाप के, पति-पत्नी के काम नहीं आएगा। बहुत खराब हालत हो जाएगी।*
*आज यदि शराब पूरे देश में बंद हो जाए तो 50 प्रतिशत अपराध और भ्रष्टाचार तुरंत बंद हो जायेगा।*
आप इन चीजों को बंद तो नहीं कर सकते हो लेकिन प्रेरणा दे सकते हो। समझा सकते हो कि शाकाहारी, नशामुक्त हो जाओ।
शराब एक हजार बुराइयों की जड़ है, कभी मत पीना। ऐसे नशे का सेवन मत करना और जो करते हैं उन्हें मना करना कि इसके खाने-पीने से आदमी होश में नहीं रह जाता है, माँ-बहन-बहु-बेटी की पहचान, अपने-पराये की पहचान नहीं रह जाती है।
देखो! शराबी अपने बच्चे को ही मार डालता है, पिता को, पत्नी को, पत्नी पति को मार देती है। बड़ा खराब है।
*शराब मत पीना और लोगों को प्रेरणा देना। जब से शराब का प्रचलन बढ़ा, अपराध और भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया। आज यदि शराब पूरे देश में बंद हो जाए तो 50 प्रतिशत अपराध और भ्रष्टाचार तुरंत बंद हो जायेगा।*
 |
Satguru-shanti-wale |
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev