Adhyatmik Q and A [24.]

*प्रश्न 157*  प्रश्न-  परम पद के उपदेश का सच्चा और पूरा अधिकारी कौन है ?

उत्तर- परम पद के उपदेश का सच्चा अधिकारी वह है जिसमें यह तीन बातें पाई जावें। 1 निर्लोभी होना, जिसके समीप सोना, चांदी और मिट्टी बराबर हों। 2 संसारियों के वचन का सम्मान उसके मन से बिल्कुल जाता रहा हो अर्थात निन्दा और स्तुति दोनों उसके समीप समान हो, न स्तुति में प्रसन्नता हो, न निन्दा में दुःख। 3 मन की तरंगों और विचारों से दूर रहने में ऐसा प्रसन्न रहता हो जैसे कि संसारी उनमें लिप्त रहने मंे आनन्दित रहते हैं।


*158* सच्चे और कपटी भक्त की क्या पहचान है ?

सच्चा भक्त भीतर और बाहर एक रूप व्यवहार रखता है। उसके किसी काम में दिखावा अथवा बनावट नहीं होता। कपटी दिखावे और बनावट के अधिक कार्य करता है। उसक हृदय में प्रभु के प्रति प्रीति कम होती है और धन का प्यार अधिक होता है। इस कारण उसका मन रूखा होता है जिस प्रकार रुपया दोनों ओर एक समान नहीं होता।

शेष क्रमशः पोस्ट न. 25 में पढ़ें... 

परम पूज्य बाबा  जयगुरुदेव जी महाराज 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ