जयगुरुदेव प्रभातफेरी के नारे
Jaigurudev Prabhatferi me bolne yogya Shakahari naare
बाबा जयगुरुदेव जी महाराज का कहना है,
शाकाहारी रहना है।
बाबा उमाकान्त जी महाराज का कहना है,
शाकाहारी रहना है।
हम जयगुरुदेव के बच्चे हैं,
सतयुग लाकर दम लेंगे।
आगे आ रही बहुत बीमारी,
भैया रहना शाकाहारी।
बीमारियों से यदि बचना है,
तो शाकाहारी रहना है।
सब रोगों की एक दबाई,
शाकाहारी हो जाओ मेरे भाई।
क्या खाने से होगी भलाई,
रोटी सब्जी फल दूध मलाई।
सुखी रहेंगे वह नर नारी,
जो हो जायेंगे शाकाहारी।
राम हनुमान और कृष्ण मुरारी,
सबके सब थे शाकाहारी।
सब धर्मो की यही पुकार,
अपनाओ सब शाकाहार।
हाथ जोड़कर विनय हमारी,
तजो नशा बनो शाकाहारी।
सुनो सुनो ए मेरे भाई,
अपना स्वार्थ नही है कोई।
शाकाहारी बना रहे हैं,
नरक जाने से बचा रहे हैं।
बाबा जयगुरुदेव जी की वाणी है,
सतयुग की अगवानी है।
छोड़ो व्यभिचार बनो ब्रह्मचारी,
सतयुग लाने की करो तैयारी।
जल बचाओ पेड़ बचाओ,
मां बहनों की लाज बचाओ।
जो जीवों पर दया करेंगे,
ईश्वर उनकी मदद करेंगे।
रहम करो रहमान मिलेंगे,
दया करो भगवान मिलेंगे।
गाय हमारी माता है,
देश धर्म का नाता है।
गऊ माता की जान बचाओ,
धरती पर सतयुग ले आओ।
धरती पर सतयुग ले आओ।
सुख शांति का बिगुल बजाओ।
जीव मारने की सजा मिलेगी,
नर देही फिर नहीं मिलेगी।
मनुष्य शरीर बड़ा अनमोल,
सतगुरु मिलें भेद दें खोल।
सन्त शरण में जो कोई आवे,
लोक परलोक दोनो सुख पावे।
मानव मन्दिर में प्रभु दर्शन पाना है,
तो शाकाहार अपनाना है।
सत्संग गंगा में जो नहायेगा,
भवसागर पार हो जायेगा।
आत्मा परमात्मा में लीन करो,
मनुष्य जनम सफल करो।
बच्चों का भविष्य बनाना है,
तो शाकाहार अपनाना है।
बच्चों चरित्रवान बन जाओ,
देश सेवा कर नाम कमाओ।
माता पिता बुजुर्गों की सेवा करो,
उनके आशीर्वाद से फूलो फलो।
नशा मुक्त बन शाकाहार अपनाओ,
देश भक्त बन नाम कमाओ।
एक निशाना एक उद्देश्य,
विश्व गुरु हो भारत देश।
विश्व बने धर्मात्मा,
पापों का हो खात्मा।
हर संकट से यदि बचना है,
तो जयगुरुदेव नाम जपना है।
बाबा जयगुरुदेव जी का यह अभियान,
याद करेगा हिन्दुस्तान ।।
जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव।।
 |
Santo-ki-vani Slogan |
अन्य जानकारी की लिये जरूर देखें-
Youtube: Adhyatmik Sandesh
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev