जय गुरु देव
बाबा उमाकान्त जी महाराज के कतिपय वचन
+ शिव नेत्र सबके पास है। समरथ गुरु की दया से खुल सकता है।
+ शंकर भगवान ने कभी भी गांजा भांग नहीं पीया। गंजेड़ी पीने से पहले बमबम बोल कर उनको बदनाम कर रहे हैं।
+ देशभक्त बनो और देश हित में काम करने वालों की मदद करो।
+ सन्त कोई दाढ़ी बाल का नाम नहीं होता है। सन्त वह होता है, जिसके अंदर परमात्म शक्ति आ जाती है।
+ मांस, मछली, अंडे, शराब व तेज नशों की चीजों का सेवन करने वाला स्वप्न में भी न परमात्मा को देख सकता है और न ही उनकी शक्ति पा सकता है।
+ गांजा भांग, अफीम, चरस, कोकीन व शराब जैसा नशा करने वाला दीन और दुनिया का सुख प्राप्त नहीं कर सकता।
+ दिखावा व बनावटीपन स्थिर नहीं रहता है। परमार्थी को इससे दूर रहना चाहिए।
+ परमार्थ की कमाई में बाधक लोगों से दूर रहना चाहिए।
+ जड़ और चेतन माया में फंसा जीव लोक व परलोक नहीं बना पाता।
+ लाभ और मान क्षणिक है. इसकी इच्छा रखने वाले को काल का कर्जा चुकाना पड़ता है।
+ सतसंगियों को गुरु का कर्जा चुकाने का समय आ गया यदि नहीं चुकाओगे तो काल अपने कर्जा का हिसाब मांगेगा जो बहुत महंगा पड़ेगा।
+ माता-पिता, बूढ़े, बुजुर्गों, आधिकारी, कर्मचारी सबका सम्मान करो
+ किसी भी जाति, धर्म व धार्मिक पुस्तक की निंदा अपमान मत करो, सब के दिल में प्यार मोहब्बत का जज्बा पैदा करो।
+ नामदान बड़े भाग से मिलता है, यह हैवान से इंसान, इंसान से भगवान और भगवान से परमात्मा बना देता है, नामदान से काल का प्रकोप कम हो जाता है।
+ मनुष्य शरीर के अंदर सारी सृष्टि की रचना भरी हुई है।
+ गरीबी अमीरी कर्मों की देन है। अच्छे बुरे कर्मों से बढ़ घट जाती है लक्ष्मी ।
यकीन करो ! जयगुरुदेव नाम प्रभु का ही है। रोज सुबह-शाम एक घंटा जयगुरुदेव नाम की ध्वनि बोलने से फायदा दिखाई पड़ने लगेगा। कैसे बोलोगे :- जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव
बाबा जी के आश्रम का पता –
बाबा जयगुरुदेव धर्मविकास संस्था,
पिंगलेश्वर रेलवे स्टेशन के सामने मक्सी रोड, उज्जैन (म.प्र.)
Website & YouTube: Jaigurudevukm 9575600700, 9754700200
 |
संत वाणी |
एक टिप्पणी भेजें
1 टिप्पणियाँ
हुजूर की दया मेहर हमेशा ऐसे ही सभी जीवों पर बनी रहे।
जवाब देंहटाएंसादर सप्रेम जयगुरुदेव
Jaigurudev