जयगुरुदेव नाम भगवान का है मेरा नहीं

जयगुरुदेव आध्यात्मिक सन्देश
अब आप मेरी बात सुनें...
मै 21 महीने जेल में रहा। 29 जून सन् 1975 में अपने मथुरा आश्रम से ले जाकर जेल मे बन्द कर दिया गया था और तब से लेकर 29 जून से लेकर 23 मार्च 1977 तक जेल में रहा। चार जेलों की यात्रा की। आगरा, बरेली, बंगलौर, और दिल्ली की तिहाड़ जेल की और हमको बेड़ियां पहनाकर रखा गया था। बेड़ियां तो आप जेल की समझते ही होंगे, कभी देखा ही होगा आपने? बेड़ियां डाली जाती हैं। और जब तौलाया गया किसी के आदेश से बेड़ियां चार किलो की थी। लेकिन हमने तो भगवान की जो इच्छा है उसके आधार पर प्रसन्नता से पहन ली इसमें भी कोई उसकी मर्जी रही होगी। यह बेड़ियां पहनकर जेल में रहना पड़ा और 125 दिन तक ये बेड़ियां पहनीं, बाकि जिस यातना से जेल मे रखा गया वह तो छोड़िये। बात को बड़े ध्यान से सुनिये।

मैं आनेवाली बातें बतला देता था ...
21 महीने जेल में रहा। राजनीतिक रूप में मुझे बन्द किया गया था। मैं खुद धार्मिक था लेकिन कुछ आने वाली बातें कबीर  की तरह, कुछ नानक की तरह, तुलसीदास की तरह, कुछ मीरा की तरह, कुछ राम की तरह, कुछ कृष्ण की तरह आने वाली बातों को बता दिया करता था। इसी से जो सरकार समाप्त हो गई हमसे विरोध करती थी। उसकी दुश्मनी थी और बड़ी भारी दुश्मनी थी। सरकार ने तो हमको इस रूप में बंद किया था कि ये जो इन्होंने दीवारों पर और पर्चो में अखबारों में और व्याख्यानों दिए हैं कि ये शासन सन् 76 मे समाप्त हो जाएगा तो मैं बाबाजी को ही सन 76 में समाप्त कर दूंगा।

कहैं जयगुरुदेव पुकार, जमाना बदलेगा
सुनते जाना सभी नर नारि, जमाना बदलेगा।

छोटे बड़े जितने पद अधिकारी, 
सब कोई होंगे शाकाहारी,
ब्ंद हो जायेगा मांसाहार, जमाना बदलेगा।।

मांस मछली अण्डा जो सेवन करेंगे, 
ताड़ी शराब, भांग, गांजा पियेंगे,
इनका पद छीन लेगी सरकार, जमाना बदलेगा।।

एम.पी. एम.एल.ए. और मंत्री मिनिस्टर, 
सभी लोग होंगे शाकाहारी कट्टर,
बन्द होगा सभी दुराचार, जमाना बदलेगा।।

विदेशी बैंक में जो धन हैं छिपाये, 
वापस छियत्तर सन तक लायें।
नहीं पछतायेंगे सिर मार, जमाना बदलेगा।।

बन्द हो जाये हड़ताल तोड़फोड़, आन्दोलन, 
बन्द हो जाये परिवार नियोजन,
बदल जायेगा सभी कारोबार, जमाना बदलेगा।।

नग्न सिनेमा बन्द किये जायेंगे, 
पुलिस सिपाही वेतन तीन सौ पायेंगे।
सभी बन्द हो चोरी व्यभिचार, जमाना बदलेगा।।

दिल्ली से राजधानी हटेगी, 
यू.एन.ओ. भारत में चलेगी।
निर्णय लेने आयेगा संसार, जमाना बदलेगा।।

राष्ट्रभाषा होगी संस्कृत और हिन्दी, 
रिश्वतखोरी पर लग जायेगी पाबन्दी।
फैल जायेगा सबमें सदाचार, जमाना बदलेगा।।

कृषकों के कर्ज माफ हो जायेंगे, 
प्राईमरी अध्यापक वेतन तीन सौ पायेंगे।
होगा बच्चों मे भारी सुधार, जमाना बदलेगा।।

बन्द हो जाएगा गऊओं का कटना, 
कोई नहीं होगी अनैतिक घटना।
मांस मदिरा का बन्द हो बाजार, जमाना बदलेगा।।

कॉलेज से निकल छात्र नौकरी को पायेंगे, 
वृद्ध अपाहिज पैसा  राजकोष से पायेंगे।
सुखी होगा सभी परिवार, जमाना बदलेगा।।

आठ रुपया रोज मजदूरी मिलेगी, 
राष्ट्रपति चुनाव सीधे जनता करेगी।
जो कि हैं देश के कर्णधार, जमाना बदलेगा।।

सत्य ओर अहिंसा की होड़ लग जायेगी, 
चोरी ठगी झूठ की निशानी मिट जायेगी।
सब हों पूर्ण निरामिषहार, जमाना बदलेगा।।

साधन भजन की सब करेंगे कमाई, 
मांसाहारियों की हो जायेगी सफाई।
वर्षा सूखा पड़ेगा अकाल, जमाना बदलेगा।।

परजा बहुत मरेगी जग में, लाशें पड़ी सड़ेंगी घर घर में,
उठाने वाले न मिलेंगे यार, जमाना बदलेगा।।

पूरब पश्चिम उत्तर दक्षिण, छिड़े लड़ाई आए दुर्दिन, 
भारी संख्या में होगा नरसंहार, जमाना बदलेगा।।

अन्न का दाना नहीं मिलेगा टैक्स अभी भी और बढ़ेंगा,
धर्म जल्दी से लो अब धार, जमाना बदलेगा,
सुनते जाना सभी नर नारि जामना बदलेगा।।

-- 1971

संसार के अवाम को जानकारी कराई जाती है  आप सोचो ? कहां से आये हो, कहां जाओगे ?
क्या यह शरीर तुम्हारा है, जो घमण्ड करते हो।
सोचो! जब श्वांसों की पूंजी खतम होगी तत्काल शरीर से जीवात्मा को मकान मालिक निकाल देगा।
धन, दौलत, मकान, जमीन, दोस्त, मित्र, भाई बंधु  पति पत्नि, यहीं  छूट जायेंगे। किसके लिऐ जोड़ रहे हो।

जयगुरुदेव नाम भगवान का है मेरा नहीं
मौत के समय जब तुम इस नाम को बोलोगे तो मैं तुम्हें मिलूंगा, और तुम्हारी सहायता करुंगा। अगर तुम यह नाम नहीं लोगे तो मैं नहीं मिलूंगा। यदि तुमने जयगुरुदेव का नाम लिया और तुम्हें नहीं मिला तो यह नाम झूठा सिद्ध हो  जायेगा।

- बाबा जयगुरुदेव जी महाराज 
-- bhavishya ki jhalak 

baba jaigurudev


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ