जय गुरु देव
प्रेस नोट- उज्जैन मध्यप्रदेश
परम सन्त बाबा उमाकान्त जी महाराज का वक़्त का विशेष सन्देश
*विश्व बने धर्मात्मा।।
पापों का हो खात्मा।।*
नशामुक्त बन शाकाहार अपनाओ।
बीमारी तकलीफों से बचो बचाओ।।
बोल कर देख लो जय गुरु देव नाम प्रभु का ही है।
आदमी के मुसीबत में देवी-देवता, फरिश्ते मददगार नहीं होंगे तब जय गुरु देव नाम शाकाहारी, चरित्रवान, नशामुक्त लोगों के लिए मददगार होगा।
इस समय पर हर तरह के लोग दुखी हैं। घर-घर में बीमारी, लड़ाई-झगड़ा, बरकत न मिलना यह तो आम बात हो गई है। अपराध, बलात्कार, चोरी, ठगी, ईर्ष्या, द्वेष, तरह- तरह का वाद, रिश्वतखोरी, नशाखोरी व हिंसा हत्या बढ़ता जा रहा है, लोग खुदा - भगवान से दूर होते जा रहे हैं। ऐसी हालत में सन्त - महात्माओं की बातों को सुनने, मानने से ही फायदा होगा।
बाबा उमाकान्त जी महाराज के वचन
1. परमात्मा सत्य है और मौत सत्य है। याद रखो! मौत क्या मालूम कब आ जाय।
2. कितना भी ताकतवर इंसान रहा हो, भगवान के आगे उसकी भी नहीं चली इसलिए उसके नियम को मत तोड़ो।
3. समय से चेत जाओ, कर्म को ठीक कर लो, धर्म पर आ जाओ, शाकाहारी, नशा मुक्त हो जाओ, मालिक पर यकीन करो, भजनानंदी इबादती बन जाओ।
4. इतिहास उठाकर देख लो युग परिवर्तन के समय महापुरुषों की बात न मानने पर बहुत से लोगों की जान चली गई। कलयुग में ही सतयुग आने का समय हो रहा है इसलिए लोगों को नशा मुक्त, शाकाहारी, सदाचारी बनाओ जिससे खराब समय से बच जांय और सतयुग को अपनी आँखों से देख लें।
5. कर्मों का जब से विधान बना कर्मों की सजा से कोई बच नहीं पाया। लोगों को कर्मों की सजा मिलेगी ही मिलेगी।
6. कुदरत का थप्पड़ - लप्पड़ जब लगेगा तब कोई भी मददगार नहीं होगा। मदद की इच्छा रखने वाले लोग भी मजबूरी में मदद नहीं कर पाएंगे और जब गुरु, सतगुरु भी थोड़ी देर के लिए आँख बंद कर लेंगे तब सोचो फिर कौन बचाएगा ?
7. ऐसी परेशानियां आएंगी कि आदमी पागल की तरह से व्यवहार करने लगेगा, होश आने पर खुदा, भगवान को याद तो करेगा लेकिन तब तक बचत के उपाय में बहुत देर हो जाएगी।
8. नाली में पड़ी हुई रोटी को भी देखकर भूख से व्याकुल व्यक्ति की उठाकर खाने की इच्छा पैदा हो जाएगी।
9. मंदिर - मस्जिद - गुरुद्वारा रूपी मनुष्य शरीर से गुनाह मत करो। किसी भी धर्म, मजहब, व्यक्ति की निंदा मत करो।
10. पापी मन व पापी शरीर से की गई पूजा, उपासना कभी स्वीकार नहीं होगी इसलिए जिस्म को गुनाहगार मत बनाओ।
11. सतसंगियों नाम की कमाई करो इसी से काम, क्रोध, लोभ, मोह, अहंकार की ज्वाला बुझेगी।
12. भारत का संविधान बहुत पुराना हो गया है। बिना इसमें आमूलचूल परिवर्तन किए रोटी-रोजी, न्याय-सुरक्षा, शिक्षा और चिकित्सा की समस्या हल नहीं हो सकती इसलिए सत्तापक्ष व विपक्ष को ध्यान देना चाहिए।
13. धन, सम्मान व कुर्सी के लालच में इंसानों की जान मत लो। हत्या करने-कराने वालों को नर्कों में भारी सजा भोगनी पड़ती है।
14. मतदान के समय सोच समझकर शाकाहारी, सदाचारी, नशा मुक्त, त्यागी, सेवाभावी, देशभक्त को ही चुनेंगे तो भविष्य अच्छा रहेगा।
15. शराब का कभी सेवन नहीं करना चाहिए, शराब पीकर कोई होश में नहीं रह जाता और बहन, बेटी की पहचान आंखों से खत्म हो जाती है। शराब - मांस का खाना - पीना यदि बंद नहीं हुआ तो कोरोना से भी तेज आने वाली बीमारियों से बच पाना बहुत मुश्किल होगा।
16. मेहनत और ईमानदारी की ही कमाई करो, थोड़ी देर रोज अपने-अपने तौर-तरीके से ही सही पूजा - भजन - इबादत जरूर करो। पेड़-पौधों तथा सभी जीव-जंतुओं पर दया करो।
17. हड़ताल, तोड़फोड़, आंदोलन, धरना-घेराव, आगजनी जैसे घृणित कार्य करके अपना ही नुकसान मत करो। माता-पिता, बूढ़े-बुजुर्गों, अधिकारी, कर्मचारियों का सम्मान करो।
18. नियम-कानून का पालन करो, देश भक्त बनो और बनाओ। नौजवानों ! किसी के बहकावे में मत पड़ो, अपने थोड़े से फायदे के लिए देश और देश के लोगों का नुकसान करके कलंकित मत बनो।
ज्ञातव्य है कि अब तक विश्व के 16 देशों में जाकर देश की आध्यात्मिक विद्या का ज्ञान कराने वाले यह वही बाबा उमाकान्त जी महाराज हैं जिनका दर्शन करने, सतसंग सुनने, नामदान लेकर भजन करने वालों को हर तरह की तकलीफों में आराम मिलने लगता है। एक बार आजमाइश करके देख सकते हो।
जय गुरु देव जय गुरु देव जय गुरु देव जय जय गुरु देव रोज रात को सोने से पहले बराबर कुछ दिन बोलने से फायदा दिखने लगेगा।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ
Jaigurudev