बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्य करती है...



.                           जय गुरु देव 
बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था, उज्जैन (म.प्र.) के 
धार्मिक, सामाजिक, रचनात्मक एवं सर्व हितकारी कार्य-


◆ *अध्यात्मवाद* ◆

1.  पूज्यनीय कबीरदास जी, दादू जी, रैदास जी, मीरा बाई, गुरु नानकदेव जी, गोस्वामी जी, राधास्वामी जी, बाबा जयगुरुदेव जी महाराज आदि संतों की परम्परा को आगे बढ़ाते हुये उनके उत्तराधिकारी परम् पूज्य बाबा उमाकान्त जी महाराज, जीते जी प्रभु प्राप्ति का रास्ता (नामदान) बिना किसी भेदभाव के सबको देकर, पापों/गलतियों की माफी कराकर, परेशानियों व बीमारियों में राहत देकर, दैनिक जीवन में सुख-शान्ति का अनुभव कराते हैं। पूज्य महाराज जी अभी तक लाखों लोगों को नामदान दे चुके हैं जिसकी साधना करने से लौकिक और पारलौकिक दोनों प्रकार के लाभ का अनुभव लोग कर रहे हैं|


◆ *शाकाहार-सदाचार का प्रचार, प्रेरणा देकर संकल्प कराना* ◆ 

2.  सभी लोगों को मांस, मछली, अण्डा आदि अशुद्ध आहार छोड़कर, जीवों पर दया करते हुये शुद्ध शाकाहारी बनने की प्रेरणा दी जाती है जिसके फलस्वरूप अभी तक संस्था अध्यक्ष परम पूज्य उमाकान्त जी महाराज की प्रेरणा से लाखों लोग अशुद्ध आहार छोड़कर शाकाहारी बन गये हैं|

3.  आँखां से माँ, बहन, बहू, बेटी की पहचान खत्म करने वाले बुद्धिनाशक नशों जैसे शराब, ताड़ी, अफीम, गांजा, भांग, चरस, ड्रग्स, कोकेन, हेरोइन आदि से दूर रहने की शिक्षा देकर अभी तक महाराज जी लाखों लोगों को नशामुक्त बना चुके हैं|

4.  लोगों को चोरी, रिश्वतखोरी, व्यभिचार, परनिन्दा, हड़ताल, तोड़फोड़, धरना, घेराव, आगजनी आदि से दूर रहते हुये मेहनत और ईमानदारी की ही कमाई करते हुये सभी परिस्थितियों में मालिक पर भरोसा रखने की प्रेरणा दे रहे हैं।

5.  सभी बच्चों, विद्यार्थियों व युवाओं में चरित्रवान व देशभक्त बनने की भावना का विकास किया जाता है।

6.  शाकाहार, सदाचार, जीव दया, परमार्थ का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए परम् पूज्य महाराज जी के आदेश से प्रेमियों द्वारा 18 दिसम्बर से 28 दिसम्बर 2014 तक कर्म मुक्ति प्रचार अभियान एवं 3 दिसम्बर से 13 दिसम्बर 2016 तक ‘‘नशा मुक्त शाकाहार सघन प्रचार अभियान’’ सम्पूर्ण भारत में चलाया गया ।

7.  2 अगस्त 2017 को चकिया, पूर्वी चम्पारण, बिहार में संस्था द्वारा आयोजित शाकाहार सम्मेलन में उपस्थित विभिन्न सम्प्रदायों के प्रमुख एवं आये हुये श्रद्धालुओं ने शाकाहारी रहने तथा लोगों को भी शाकाहारी बनाने का संकल्प लिया।

8.  4 अगस्त 2017 को हरमू खेल मैदान, राँची, झारखण्ड में संस्था द्वारा जीव कल्याण एवं शाकाहार के प्रति जनजागरण के लिए विशाल स्तर पर शाकाहार सम्मेलन आयोजित किया गया। 

9.  9 अगस्त 2017 को कृषि उपज मंडी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में शाकाहार सम्मेलन के आयोजन में उपस्थित राजनेताओं, विभिन्न सम्प्रदाय के धर्म गुरुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों को शाकाहारी रहने तथा अन्य लोगों को भी शाकाहारी बनाने का संकल्प दिलाया गया। इस कार्यक्रम में 5 महिला अधिकारी (एस.डी.एम.)सम्मिलित हुई थीं जिन्होंने पूज्य महाराज जी के अमृत वचन रूपी सत्संग सुनकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ‘‘हमने जिन्दगी में ऐसे आध्यात्मिक महापुरुष को पहली बार सुना है’।

10.  7 जुलाई 2017 को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अजमेर रोड, नेशनल हाइवे - 8 के किनारे, भांकरोटा, जयपुर में संस्था द्वारा आयोजित शाकाहार सम्मेलन में उपस्थित राजस्थान सरकार के मंत्रियों एवं विभिन्न सम्प्रदाय के धर्म गुरुओं एवं आये हुये आर्य समाज के अध्यक्ष, बुद्धिजीवियों, डाक्टरों, वैज्ञानिकों, सामाजिक संगठनों, व्यापारियों, राजनेताओं आदि सभी लोगों ने शाकाहारी रहने तथा लोगां को भी शाकाहारी बनाने का संकल्प लिया।

11.  शाकाहार का प्रचार देश ही नहीं विदेश मे भी संस्था द्वारा किया जा रहा है। अमेरिका एवं दुबई जैसे देशों में शाकाहार सम्मेलन अनवरत आयोजित हो रहे हैं। 


◆ *जन जागरण काफिले* ◆

12.  बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के मिशन को पूरा करने के लिए, जयगुरुदेव नाम के प्रचार-प्रसार एवं जीवों की रक्षा हेतु परम् पूज्य महाराज जी द्वारा जन जागरण काफिले निकाले गये। जिसमें सर्वप्रथम 45 दिवसीय दक्षिण भारत काफिला जो 13 जनवरी 2014 को बाबा जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन से निकाला गया जो दक्षिण भारत के अनेक राज्यों में अध्यात्म की गंगा बहाते हुये 27 फरवरी 
2014 को म.प्र. की राजधानी भोपाल में सम्पन्न हुआ।

13.  युग परिवर्तन एवं जीव रक्षार्थ, परम् पूज्य महाराज जी द्वारा रक्षा यात्रा काफिला 7 नवम्बर 2015 को धर्म की नगरी चित्रकूट से निकाला गया जो उ.प्र. व बिहार जन जागरण करता हुआ 15 दिन की यात्रा के पश्चात 22 नवम्बर 2015 को आगरा में पूर्ण हुआ।

14.  इन्सानों को इसी जिन्दगी में खुदा कर दीदार हो सकता है, रूहानी इल्म और खुदाई दौलत हासिल हो सकती है इसका पैगाम लेकर वक्त के मुर्शिद-ए-कामिल बाबा उमाकान्त जी महाराज ने म.प्र., राजस्थान व उ.प्र. में 21 दिन के रूहानी काफिला की मौज फरमाई। जो 2 अक्टूबर 2016 को बाबा जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन से चलकर 23 अक्टूबर 2016 को बलिया उ.प्र. में सम्पन्न हुआ।

15.  दुनिया के दुःख, तकलीफों व कष्टों को दूर करने के लिए परम् पूज्य महाराज जी द्वारा 23 अक्टूबर 2017 को 31 दिवसीय दुःख निवारण काफिला निकाला गया जो म.प्र., गुजरात, महाराष्ट्र और उ.प्र. प्रान्तों में गाँव-गाँव, नगर-नगर में लोगों को दुःख निवारण का रास्ता बताते हुए 22 नवम्बर 2017 को ग्वालियर मैला मैदान म.प्र. में पूर्ण हुआ।

16.  शारीरिक, मानसिक और प्राकृतिक संकटों का मोचन अर्थात निवारण करने के उद्देश्य से परम् पूज्य महाराज जी द्वारा अपने गुरूभाईयों एवं नामदानी भक्तों के साथ पाँचवा विशाल काफिला दक्षिण भारत की पवित्र भूमि पर निकाला गया जो संकट मोचन 
रूहानी काफिला बनकर दिनांक 7 जनवरी 2018 से म.प्र., महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा होते हुये 41वे दिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के राष्ट्रीय मैला मैदान में 16 फरवरी 2018 को भारी सफलता के साथ समपन्न हुआ। इसी काफिले में तुमकुर (कर्नाटक) के श्री प्रसिद्ध गंगा मठ के मुख्य प्रांगण में उपस्थिन श्रृद्धालुओं के साथ वहां अध्ययनरत 
लगभग 9500 विद्यार्थियों ने भी पूज्य उमाकन्त जी महाराज के सत्संग व नामदान (दीक्षा/मंत्र) का लाभ लिया। 


◆ *8 वर्ल्ड रिकॉर्ड* ◆

17.  23 मई 2017 को उज्जैन आश्रम में आयोजित वार्षिक भण्डारे के सतसंग कार्यक्रम एवं शाकाहार संकल्प समारोह के अंतर्गत एक दिन में एक लाख लोगों ने शाकाहारी रहने व लोगों को भी शाकाहारी बनाने का संकल्प लिया जो ‘‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड  रिकॉर्ड’’ में दर्ज है।

18.  23 अक्टूबर से 22 नवम्बर 2017 के मध्य 31 दिनों का चार प्रान्तीय (म.प्र., गुजरात, महाराष्ट्र व उत्तरप्रदेश) दुःख निवारण काफिला सैकड़ो चार पहिया वाहनों के साथ निकला जिसमें लोगों को शाकाहारी, सदाचारी, देश प्रेमी एवं मानवतावादी बनने का संदेश दिया गया। एक मकसद के लिए एक साथ 256 चार पहिया वाहन 31 दिन लगातार चले, इसको विश्व कीर्तिमान के रूप में
‘‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ ने मान्यता दी।

19.  24 अक्टूबर से 22 नवम्बर 2017 के मध्य 30 दिनों का चार प्रान्तीय (म.प्र., गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश) दुःख निवारण काफिले के दौरान तथा पूरे भारत में अठ्ठारह लाख तीन हजार पाँच सौ एक (18,03,501) लोगों को शाकाहारी रहने व लोगों को भी शाकाहारी बनाने का संकल्प दिलाया गया जो ‘‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ में दर्ज हुआ।

20.  1 जनवरी 2018 से 15 फरवरी 2018 के मध्य पर्वतों की चोटियों के उच्च शिखर पर, मार्गों में पड़ने वाले खम्भों एवं ऐसे स्थानों पर व इतनी अधिक ऊँचाइयों पर 5887 झण्डे लगाये गये जहाँ पहुँचना असाधारण कार्य है। इसके लिए 41 दिवसीय 8 प्रान्तीय संकट मोचन रूहानी काफिले के समापन समारोह (16 फरवरी 2018,रायपुर छत्तीसगढ़ ) में ‘‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’’ की तरफ से ‘‘लॉरजेस्ट लोडस्टार फ्लेग माउंटिंग मैराथन
("Largest Lodestar Flag Mounting Marathon’’)  में दर्ज किया गया।

21.  12 मई 2018 को बाबा जय गुरुदेव आश्रम उज्जैन में परम् पूज्य बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के छठे वार्षिक भंडारे के पावन पर्व पर 
115 भंडारों में 12,205 किग्रा. मिक्स वेज (शाकाहारी सब्जी) बनाई गई जो एक विश्व कीर्तिमान के रूप में गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 
"Largest Quantity of Mix Vegetable" के रूप में मान्यता दी गई।

22.  इसी क्रम में 13 मई 2018 को 115 भंडारों में 10,338 किग्रा. हलवा बनाया गया। इसे भी विश्व कीर्तिमान के रूप में गोल्डन बुक  ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में 
"Largest Serving of Halwa" के रूप में मान्यता दी गई।

23.  26 जुलाई 2018 को गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर एक ही स्थान पर 1,81,529 शाकाहारी लोग इकट्ठा हुये जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में
"WORLD RECORD FOR LARGEST CONGREGATION OF VEGETARIAN PEOPLE" के रूप में मान्यता दी गई।

24.  इसी क्रम में 26 जुलाई 2018 को गुरुपूर्णिमा के पावन पर्व पर एक साथ 1,72,619 लोगों ने 
‘‘जयगुरुदेव जयगुरुदेव जयगुरुदेव जय जयगुरुदेव’’ का मंत्रोच्चरण किया जो गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में
WORLD RECORD FOR MOST PEOPLE CHANTING MANTRA" के रूप में मान्यता दी गई।

इस प्रकार 8 विश्व रिकार्ड के माध्यम से सबको शाकाहारी रहने की प्रेरणा एवं ‘‘जयगुरुदेव’’ नाम को विश्व स्तर पर पहुँचाने का काम हुआ है। 


◆ *निःशुल्क भोजन-भंडारा* ◆

25.  उज्जैन के पिंगलेश्वर रेल्वे स्टेशन के सामने स्थित बाबा जयगुरुदेव आश्रम में दुःखी, यतीम, जरूरतमन्दों के लिए पूरे साल नियमित निःशुल्क भोजन भण्डारा (अन्न क्षेत्र) संचालित है।

26.  19 मार्च 2017 को काशीराम स्मृति उपवन, लखनऊ में आयोजित उ.प्र. विधान सभा 2017 के नवनिर्वाचित भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित कार्यकर्ताओं, जनता व व्यवस्था में लगे पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों,  अधिकारियों को भोजन के पच्चीसों हजार पैकेट संस्था द्वारा निःशुल्क वितरित किये गये। 

27.  उज्जैन में पंचकोसी यात्राओं में शामिल धर्मावलम्बियों के लिए निःशुल्क जलपान, शर्बत, भोजन, चिकित्सा एवं आवास की व्यवस्था की जाती है।

28.  22 अप्रैल से 21 मई 2016 तक उज्जैन में आयोजित सिंहस्थ (कुम्भ) में दो विशाल कैम्प लगाकर दो बार नामदान, सत्संग एवं पूरे समय निःशुल्क भोजन,भण्डारा एवं आवास की व्यवस्था की गई।

29.  माधव स्वीमिंग क्लब, उज्जैन में आयोजित तैराकी प्रशिक्षण के अंतिम तीन दिन 28, 30 एवं 31 मई 2017 को संस्था द्वारा नैतिक शिक्षा के पाठ एवं प्रशिक्षण पश्चात् बच्चों, अभिभावकों एवं गुरुजनों के लिए अल्पाहार (दूध, केले, ड्राई फ्रूट्स, श्रीखण्ड, फ्लेवर्ड मिल्क, मिठाई आदि) की व्यवस्था की गई।

30.  17 अप्रेल 2018 को पिंगलेश्वर गाँव में दो युवतियों के विवाह में सम्पूर्ण भोजन व्यवस्था की गई।


◆ *आदर्श विवाह* ◆ 

31.  देश भर में आयोजित सत्संग कार्यक्रमों के दौरान दहेज रहित व कैशलेस विवाह सम्पन्न कराना। 

32.  1 फरवरी 2017 को उज्जैन में संपन्न माली समाज के दो सामूहिक विवाह समारोहों में निःशुल्क भोजन व्यवस्थाकी गयी।

33.  उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा 6 एवं 7 मार्च 2017 को आयोजित 104 जोड़ों के सर्व-धर्म दिव्यांग सामूहिक विवाह समारोह में नव विवाहित जोड़ों, समारोह में सहयोग करने वाले आनन्दकों को उपहार एवं समारोह में सम्मिलित 25 हजार से अधिक व्यक्तियों के निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गयी।

34.  22 जनवरी 2018 को देवास म.प्र. में ग्वाला (यादव) समाज के 33 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में संस्था द्वारा निःशुल्क भोजन की व्यवस्था की गयी जिसमें लगभग 22 हजार लोगों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

35.  श्रद्धालुओं की प्रार्थना पर बच्चों के नामकरण, मुण्डन, यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार आदि भी कराये जाते हैं।


◆ *गऊ सेवा - गौ रक्षा व अभियान* ◆

36.  गऊवंश की रक्षा व सेवार्थ बाबा जयगुरुदेव गौशाला संचालित है । इस समय उज्जैन आश्रम की गौशाला में 36 गायें 36 बैल कुल 72 गौ वंश (गायें, बछड़े, बैल और सांड) मौजूद हैं। 
ध्यान रहे की गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दे कर उसकी जान बचा लेने की ऐतिहासिक अपील की घोषणा इन्हीं पूज्य उमाकांत जी महाराज ने गुरुपूर्णिमा 2014 के पावन पर्व पर जयपुर में की थी और वो उसे पूरा करके ही दम लेंगे। 
इसी क्रम में गाय को राष्ट्रीय पशु बना कर उसकी जान बचाने हेतु पूरे देश भर से प्रेमियों द्वारा कई लाख 
प्रार्थना पत्र प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जा चुके हैं। 
अपने सत्संग सम्बोधनों में पूज्य महाराज जी बहुत बार समझाते हैं कि पृथ्वी पर तीन माँ होती है धरती माता, गऊ माता और अपनी जन्म दात्री माता। धरती पर पाप नहीं होवे इसलिए बुराइयां छोड़ने की प्रेरणा देते रहते हैं। 
गऊ रक्षार्थ समझाते हैं कि 84 लाख योनियों का चक्कर काटती - कष्ट भोगती जीवात्माऐं मनुष्य शरीर से पहले गाय और बैल के शरीर में रखी जाती है अपनी आयु पूरी करके मरने पर गाय को अगले जन्म में लड़की तथा बैल अगले जन्म में लड़के काशरीर मिलता है इसलिए उनको अपनी मौत करने देना चाहिए ताकि अगला जीवन अच्छा व शान्त रहे। वर्ना समय पूर्व गौ वंश की हत्या कर देने पर शेष आयु प्रेत योनि में बिताने के कष्ट के कारण असंतृप्त - चिड़चिडे़ स्वभाव वाले बच्चे बच्चियां पैदा होते हैं जिसका सारा समाज भोक्ता बनता है । 
इसी के साथ पूज्य महाराज जी का कहना है कि आगे भारत में गौ वंश की हत्या ही नहीं किसी भी पशु-पक्षी की हत्या नहीं होगी।


◆ *निःशुल्क अस्पताल* ◆

37.  स्वास्थ्य सेवाओं के लिए निःशुल्क बाबा जयगुरुदेव रोगान्तक संस्थान संचालित है जो कि पूर्णतया निःशुल्क है। इसके लिए 100 बिस्तरों वाले 3 मंजिला नये अस्पताल भवन का निर्माण पूरा हो चुका है जिसमें ऐलोपेथी, होम्योपैथी, आयुर्वेदिक, एलोपैथी दन्त चिकित्सा ईकाइ के साथ आयुर्वेद चिकित्सा भी संचालित की जा रही है। इसके अतिरिक्त निकट भविष्य में नेचुरोपैथी एवं एक्युप्रेशर द्वारा अनेक प्रकार के रोगों का उपचार प्रस्तावित है।

38.  बाबा जयगुरुदेव धर्म विकास संस्था द्वारा संचालित बाबा जयगुरुदेव निःशुल्क रोगान्तक संस्थान के अन्तर्गत उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ एवं राजस्थान की राजधानी जयपुर में निःशुल्क चिकित्सालय संचालित किये जा रहे हैं|

39.  बाबा जयगुरुदेव निःशुल्क रोगान्तक संस्थान द्वारा एम्बुलेंस के माध्यम से सचल चिकित्सा सेवा लोगों को उपलब्ध करवायी जा रही है जिसके माध्यम से जो क्षेत्र चिकित्सा सेवा से वंचित हैं, जिन गाँवों मे संसाधनो का अभाव है, वहाँ पर एम्बुलेंस के माध्यम से शिविर लगा करके लोगों का निःशुल्क परीक्षण एवं दवाओं का निःशुल्क वितरण किया जाता है।


◆ *निःशुल्क कोचिंग एवं प्रतिभा सम्मान* ◆

40.  19 फरवरी 2017 को बाबा जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन में आयोजित बाबा जयगुरुदेव प्रतिभावान वजीफा वितरण समारोह में प्राथमिक स्तर से लेकर इंजिनियरिंग एवं पोस्ट ग्रेजुएशन तक के आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान 160 संस्थाओं के 635 विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं बाबा जयगुरुदेव छात्रोन्नति वजीफा वितरण किया गया। जिसका कॉलेज के 15, इन्टर कॉलेज के  87, मदरसा के 58 एवं स्कूल के 475 विद्यार्थियों को लाभ मिला।

41.  22 मई 2017 को बाबा जयगुरुदेव आश्रम उज्जैन में आयोजित ‘‘सतसंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम’’ में म.प्र. बोर्ड-2017 के 10 वीं एवं 12 वीं के 20 मेधावी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये आशीर्वाद स्वरूप 11 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए। साथ ही उनके परिजनों एवं 20 आदरणीय गुरुजनों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

42.  गुरु पूर्णिमा 2017 कार्यक्रम, जयपुर में 8 जुलाई 2017 को संस्था द्वारा आयोजित ‘प्रतिभा सम्मान समारोह’ में 10 वीं, 12 वीं एवं सिविल सर्विसेज (लोक सेवा आयोग) में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रोत्साहन राशि वितरित की गयी। 

43.  16 सितम्बर 2017 को इन्दौर में कौशल विकास का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षणार्थियों
को भोजन एवं 2 अक्दूबर 2017 कौशल विकास में सिलाई मशीन एवं कम्प्यूटर टूल किट वितरित किये गये।

44.  9 अगस्त 2017 को कृषि उपज मंडी, रायपुर, छत्तीसगढ़ में शाकाहार सम्मेलन के साथ आयोजित सतसंग एवं प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम में 10वीं, 12वीं एवं सिविल सर्विसेज (लोक सेवा आयोग) में चयनित विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं वज़ीफा वितरण किया गया। साथ ही उनके आदरणीय गुरुजनों को भी स्मृति चिन्ह (चांदी का सिक्का) एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

45.  उज्जैन स्थित नानाखेड़ा बस स्टैण्ड के पीछे महाकाल व्यवसायिक क्षेत्र में बाबा जयगुरुदेव निःशुल्क कोचिंग संस्थान का 21 अगस्त 2017 को शुभारम्भ हुआ जिसका उद्घाटन म.प्र. के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं वर्तमान ऊर्जा मंत्री श्री पारस जैन के कर कमलों द्वारा हुआ।
समारोह में विधायक श्री मोहन यादव, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल एवं पार्षद श्रीमती रिंकू बेलानी भी उपस्थित थीं।
बाबा जयगुरुदेव निःशुल्क कोचिंग संस्थान द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, Bank, MP Govt. एवं अन्य परीक्षाओं की तैयारियां करायी जाती है। वहां से प्रशिक्षित कुछ विद्यार्थी नौकरियों में भी चयनित हुए है।


◆ *प्रबुद्ध नागरिकों का सम्मान* ◆ 

46.  7 जुलाई 2017 को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अजमेर रोड, भांकरोटा, जयपुर में संस्था द्वारा जयपुर नगर निगम के उपमहापैर को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया जिसमें चांदी का सिक्का एवं प्रशस्ति पत्र भेंट दिया गया।


◆ *मीडिया सम्मान* ◆

47.  8 जुलाई 2017 को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर जयपुर में संस्था द्वारा 8 पत्रकारों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया जिसमें चांदी का सिक्का एवं प्रशस्ति पत्र भेंट दिया गया।


◆ *अन्य धर्मार्थ कार्य* ◆

48.  मन्दिर, मस्जिद, पुलिस थाने एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ठंडे पानी के कई वाटर कूलर लगाये गये।

49.  सार्वजनिक स्वास्थ्य केन्द्र (सिविल हॉस्पिटल) उज्जैन में कई एयर कूलर लगाये गये।

50.  बीमारी-तकलीफों का समाधान तथा शुभ मुहूर्त भी महाराज जी द्वारा बताये जाते हैं।
ऊपर जो संकेत किये हैं यह इशारा है और बहुत सी योजनाएं लिखी नहीं जा रही है क्योंकि संस्था कथनी से ज्यादा करने में विश्वास करती है।
मोटर ड्राइविंग, निःशुल्क वाहन दुरूस्त करने की तकनीकी शिक्षा केन्द्र खोलना ताकि मोटर मिस्त्री बनकर स्वरोजगार प्राप्त कर सके। यात्री विश्रामालय निर्माण जैसे भी कई प्रस्ताव संस्था के विचाराधीन है जिन पर अवसर मिलते ही क्रियान्वयन होगा।
प्रतिवर्ष वार्षिक भण्डारा, नववर्ष (1 जनवरी), होली एवं दीपावली पर सत्संग के समय देश भक्ति व नैतिक शिक्षा का पाठ विशेष रूप से पढ़ाया जाता है। 
यह बहुत बड़ी सच्चाई है कि अगर सन्त महात्मा बाबा जयगुरूदेव जी महाराज ने इस देश में अध्यात्म की गंगा न बहाई होती तो अब तक इस देश में खून की नदी बह गई होती। आज उसी रास्ते पर चलते हुए पूज्य संत उमाकान्त जी महाराज अथक परिश्रम करके लोगों के मन, बुद्धि, चित्त विकारों रूपी गन्दगी को धोकर साफ करके वैचारिक क्रान्ति द्वारा बदलाव लाकर, सतयुगी माहौल बनाने में अपने करोड़ों गुरु भाइयों, बहनों, बच्चों तथा नामदानी शिष्यों सहित जी जान से जुटे हुए हैं।


◆ *निःस्वार्थ मेहनत रंग लाती है* ◆

ऐसे पवित्र, महान परमार्थी संकल्पवान महापुरुष के सतयुग निर्माण अभियान में आपकी भावनाओं, मानसिक एवं शारीरिक सहयोग 
का भी आव्हान करते हैं। आप देश भर में मौजूद बाबा जयगुरुदेव संगतों या सीधे संस्था और कार्यकर्ताओं से मिलकर अपना 
सहयोग दे सकते हैं।

- बाबा जयगुरुदेव आश्रम, उज्जैन (म.प्र.)



एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

Jaigurudev